HTET Result 2026: एचटीईटी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, 22 जिलों में होंगे केंद्र

Saurabh Pandey | September 29, 2026 | 04:23 PM IST | 2 mins read

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटीईटी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह कार्यक्रम राज्य के 22 जिलों में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।

परीक्षा के परिणाम घोषित होने से पहले अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होना अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया के संबंध में सार्वजनिक सूचना जारी की है। बोर्ड ने बताया कि बायोमेट्रिक सत्यापन पूरा होने के बाद लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल-3 (PGT) के संशोधित परिणाम घोषित किए जाएंगे।

हालांकि बोर्ड ने संशोधित रिजल्ट जारी करने की कोई तारीख घोषित नहीं की है। जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट संशोधित किया गया है और जो वेरिफिकेशन के लिए पात्र हैं, लेकिन जिन्होंने अभी तक बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है, उन्हें यह प्रक्रिया पूरी करने का मौका दिया जाएगा।

BSEH HTET 2025: वेरिफिकेशन सत्यापन की तिथि

बोर्ड द्वारा 4 अक्टूबर 2026 को राज्य के सभी 22 जिलों में वेरिफिकेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने नजदीकी जिला मुख्यालय वाले केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी राज्य के किसी भी केंद्र पर उपस्थित हो सकते हैं।

BSEH HTET 2025: सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज

अभ्यर्थियों को सत्यापन केंद्र पर अपना मूल प्रवेश-पत्र और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर भी इस संबंध में सूचना भेजी जा रही है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो अभ्यर्थी 4 अक्टूबर 2026 को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं करेंगे, उनका परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा।

Also read IBPS Clerk PET Admit Card 2026: आईबीपीएस क्लर्क प्री-एग्जाम ट्रेनिंग एडमिट कार्ड ibps.in पर जारी

BSEH HTET 2025: जिलावार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन केंद्रों की सूची

जिला केंद्र का नाम
अंबाला पी.के.आर. जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबाला शहर
भिवानी गोपनीय-2 शाखा का स्टोर, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कैम्पस, भिवानी
फरीदाबाद राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सैक्टर-16, नजदीक किसान भवन, फरीदाबाद
फतेहाबाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक वाल्मिकी चौक, फतेहाबाद
गुरुग्राम राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सै0-04, गुरुग्राम
हिसार जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक फव्वारा चौक, हिसार
झज्जर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर
जींद जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जींद
करनाल डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), करनाल
कैथल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नजदीक कमेटी चौक, कैथल
कुरुक्षेत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवीदासपूरा, कुरुक्षेत्र
महेन्द्रगढ़ (नारनौल) राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल
पंचकूला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), सै0-02, पंचकूला
पानीपत एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जी.टी. रोड, पानीपत
रेवाड़ी हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, रेवाड़ी
रोहतक वैश्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक
सिरसा आर.एस.डी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सिरसा
सोनीपत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत (मुरथल अड्डा)
यमुनानगर शहीद नवीन वैध राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन, यमुनानगर
नूंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-II, नूंह
पलवल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (लड़के), नजदीक आगरा चौक, पलवल
चरखी दादरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चरखी दादरी
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]