Haryana HTET 2026 City Slip: एचटेट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप htet.eapplynow.com पर जारी, परीक्षा 4 जुलाई से

Abhay Pratap Singh | June 25, 2026 | 04:52 PM IST | 2 mins read

एचटीईटी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

हरियाणा एचटीईटी 2026 परीक्षा पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी के लिए आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने आज हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com के माध्यम से हरियाणा एचटेट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच सकते हैं।

एचटीईटी 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एचटेट शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवार का नाम व फोटो, पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर, आवंटित परीक्षा शहर व जिला, परीक्षा स्तर (पीआरटी/ टीजीटी/ पीजीटी) और परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य विवरण शामिल हैं।

हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 का आयोजन 4 जुलाई और 5 जुलाई को ऑफलाइन मोड में राज्य भर के 383 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। प्रत्येक पाली की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। एचटेट 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए 2,33,294 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था।

Also read RSSB Agriculture Supervisor Result 2026: आरएसएसबी कृषि पर्यवेक्षक परिणाम जारी, rssb.rajasthan.gov.in पर जांचें

एचटीईटी 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हरियाणा एचटेट 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 4 जुलाई को शाम के सत्र में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर/ लेवल-3 (PGT - कक्षा 9 से 12) की परीक्षा होगी। 5 जुलाई को सुबह के सत्र में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर/ लेवल-2 (TGT - कक्षा 6 से 8) की परीक्षा होगी, जबकि 5 जुलाई को शाम के सत्र में प्राइमरी टीचर/ लेवल-1 (PRT - कक्षा 1 से 5) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

HTET 2026 Exam City Intimation Slip: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार हरियाणा एचटेट सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एचटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘डाउनलोड एग्जाम सिटी स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एचटीईटी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप जांचें और प्रिंटआउट निकालें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]