HTET Application Form 2024: हरियाणा टीईटी आवेदन फीस जमा करने की तिथि बढ़ी, 12 से 15 दिसंबर तक मौका
Santosh Kumar | December 10, 2024 | 10:18 PM IST | 1 min read
HTET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ जारी है। अभ्यर्थी 15 दिसंबर तक 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने हरियाणा टेट (एचटीईटी 2024) परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है और किसी कारण से एचटीईटी 2024 आवेदन शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं, वे लिंक एक्टिव होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से एचटेट 2024 आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
एचटीईटी आवेदन शुल्क 2024 जमा करने की विंडो 12 से 15 दिसंबर तक पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को आज यानी 10 दिसंबर तक एचटीईटी 2024 आवेदन पत्र में त्रुटि सुधारने का मौका दिया था।
HTET Application Form 2024: एचटीईटी आवेदन शुल्क
बता दें कि एचटीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया विलंब शुल्क के साथ जारी है। अभ्यर्थी 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 दिसंबर तक हरियाणा टेट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड ने जारी नोटिस के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थियों को सूचित किया है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में बिना विलंब शुल्क के एचटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क का विवरण देख सकते हैं-
| श्रेणी | लेवल 1 | लेवल 2 | लेवल 3 |
|---|---|---|---|
| हरियाणा निवासी एससी और पीएच उम्मीदवार | 500/- रुपये | 900/- रुपये | 1200/- रुपये |
| हरियाणा निवासी सभी उम्मीदवार (एससी और पीएच को छोड़कर) | 1000/- रुपये | 1800/- रुपये | 2400/- रुपये |
| गैर-हरियाणा निवासी सभी उम्मीदवार (एससी और पीएच सहित) | 1000/- रुपये | 1800/- रुपये | 2400/- रुपये |
Also read CTET 2024 Admit Card: सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, ctet.nic.in से कर सकेंगे डाउनलोड
HTET 2024 Exam Date: एचटेट परीक्षा तिथि जल्द
हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार एचटीईटी 2024 पहले 7 दिसंबर और 8 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब तारीखों में बदलाव कर दिया गया है और जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
बीएसईएच प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) और स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) सहित विभिन्न स्तरों पर उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एचटीईटी परीक्षा आयोजित करता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल