Saurabh Pandey | March 25, 2025 | 03:37 PM IST | 1 min read
छात्रों को जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, अंक और योग्यता स्थिति सहित विवरण दर्ज होगा। इससे पहले एनवीएस ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेएनवीएसटी कक्षा 9वीं का रिजल्ट घोषित किया है।

नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) का रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
Latest: JNV Class 6 Question Paper 2025
छात्रों को जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। स्कोर कार्ड में छात्र का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, अंक और योग्यता स्थिति सहित विवरण दर्ज होगा। इससे पहले एनवीएस ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेएनवीएसटी कक्षा 9वीं का रिजल्ट घोषित किया है।
एनवीएस आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ प्रारूप में क्षेत्रवार चयन सूची भी जारी करेगा। चयन सूची में चयनित छात्रों के नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि और अन्य विवरण होंगे।
छात्रों को सीट के सत्यापन और पुष्टि के लिए निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे-