Saurabh Pandey | December 10, 2024 | 11:51 AM IST | 2 mins read
CTET परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही दिसंबर परीक्षा के लिए सीटीईटी प्रवेश पत्र जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि सीटीईटी दिसंबर 2024 परीक्षा की तारीख से दो दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सीटेट परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सीटीईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
सीबीएसई की तरफ से घोषित तिथि के अनुसार, सीटेट 2024 का आयोजन 14 दिसंबर को किया जाएगा। यदि कुछ शहरो में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है तो परीक्षा 15 दिसम्बर 2024 (रविवार) को भी आयोजित की जा सकती है।
CTET परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीटीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना प्रवेश पत्र ले जाना होगा।
Also read UPSC NDA, NA 2025: यूपीएससी एनडीए, एनए 2025 अधिसूचना अगले सप्ताह जारी होगी, डायरेक्ट लिंक जांचें
बता दें कि सीटेट ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2024 से शुरू हुई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2024 (रात 11.59 बजे) तक थी।