एचटेट 2023 परिणाम bseh.org.in पर घोषित; कैसे डाउनलोड करें
Nitin | December 19, 2023 | 10:30 AM IST | 1 min read
एचटेट दिसंबर 2023 परिणाम: उम्मीदवार एचटेट परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) दिसंबर 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से एचटेट दिसंबर 2023 परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
एचटेट 2023 परीक्षा आयोजन 2 और 3 दिसंबर को किया गया था। अनंतिम उत्तर कुंजी 4 दिसंबर को उपलब्ध कराई गई और उम्मीदवार 6 दिसंबर तक इससे जड़ी आपत्तियां दर्ज कर सकते थे।
एचटीईटी दिसंबर 2023 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
एचटेटी 2023 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी), प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती के लिए पात्र होंगे।
इस बीच, बोर्ड ने उन उम्मीदवारों की सूची भी उपलब्ध करा दी है जिन्हें बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। उम्मीदवार आधिकारिक साइट bseh.org.in पर एचटेट 2023 बायो मेट्रिक सत्यापन के संबंध में विस्तृत सूचना देख सकते हैं।
एचटेट दिसंबर 2023 परिणाम: कैसे डाउनलोड करें
उम्मीदवार एचटीईटी दिसंबर 2023 परिणाम डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं
होमपेज पर HTET परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें
अपना लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर या पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें
एचटीईटी परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी