HSSC PST 2026: डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए पीएसटी शेड्यूल जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | November 19, 2026 | 05:36 PM IST | 2 mins read

एचएसएससी पीएसटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

एचएसएससी पीएसटी का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आज डिप्टी रेंजर (विज्ञापन संख्या 13/2024), फॉरेस्टर (विज्ञापन संख्या 02/2026) और फॉरेस्ट गार्ड (विज्ञापन संख्या 04/2026) के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा पीएसटी का आयोजन 23 नवंबर से 30 नवंबर, 2026 तक किया जाएगा।

विभिन्न पदों के लिए आयोजित फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में सफल उम्मीदवार ही फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) में शामिल होने के पात्र होंगे। आयोग ने पीएसटी में सफल और असफल उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किए हैं। साथ ही, उत्तीर्ण उम्मीदवारों के पंजीकरण नंबर के अनुसार पीएसटी तिथि और शिफ्ट की जानकारी भी उपलब्ध कराई है।

आयोग ने आज यानी 19 नवंबर को एचएसएससी पीएसटी चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट के साथ मूल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।

Also read SSC Grade C Steno Recruitment 2026: एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 320 पदों पर मौका

एचएसएससी पीएसटी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, कैंडिडेट की फोटो, पिता/ माता का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, कैटेगरी, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और पंजीकरण संख्या जैसे विवरण जांच सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण शामिल है।

क्वालिफाइड उम्मीदवारों के लिए पीएसटी परीक्षा तीन अलग-अलग शिफ्ट में होगी। डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर और फॉरेस्ट गार्ड के पदों के लिए एचएसएससी पीएसटी एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थी इस चरण में शामिल होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।

HSSC PST Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?

कैंडिडेट नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • फॉरेस्टर - https://adv022026.hryssc.com/
  • फॉरेस्ट गार्ड - https://adv042026.hryssc.com/
  • डिप्टी रेंजर - https://adv132024.hryssc.com/

पद से संबंधित एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें। एचएसएससी पीएसटी एडमिट कार्ड 2026 जांचें डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]