HSSC CET Group D Result 2023: एचएसएससी ग्रुप डी सेट रिजल्ट 2023 जारी, देखें पूरी डिटेल
Abhay Pratap Singh | January 13, 2024 | 10:17 AM IST | 1 min read
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। एग्जाम 21 और 22 अक्टूबर 2023 को आयोजित की गई थी।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने ग्रुप डी रिक्त पदों के लिए आयोजित सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के परिणाम जारी कर दिए हैं। HSSC द्वारा 13,536 रिक्त पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 और 22 अक्टूबर 2023 को किया गया था।
HSSC ने जानकारी देते हुए बताया कि, “स्कोर कार्ड में सामाजिक-आर्थिक मानदंड अंक फाइनल रूप से दर्शाए गए हैं, लेकिन सीडब्ल्यूपी नंबर 25781/2023 के अंतिम परिणाम तक इसे सस्पेंड रखा जाएगा। जिसका टाइटल वरुण भारद्वाज बनाम हरियाणा राज्य, अन्य और अन्य जुड़े मामले हैं।”
उम्मीदवार Haryana Staff Selection Commission की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल, आवेदन संख्या और जन्मतिथि की सहायता से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
आयोग ने कहा कि परीक्षा के स्कोरकार्ड परिणाम की तारीख से तीन साल तक या HSSC द्वारा संबंधित नियुक्ति प्राधिकारी को उम्मीदवार की नियुक्ति के लिए सिफारिश किए जाने तक जो भी पहले होगा उसे वैध माना जाएगा।
परीक्षा के समय लिए गए उम्मीदवार के बायोमेट्रिक्स को ज्वाइनिंग से पहले लिए गए बायोमेट्रिक्स से सत्यापित किया जाएगा और यदि कोई जानकारी गलत पाई गई तो उस कैंडिडेट्स की नियुक्ति रद्द कर उसके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी