HPU MAT 2024: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मई तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | May 10, 2024 | 06:14 PM IST | 2 mins read
एचपीयू एमएटी 2024 के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट https://www.hpuniv.ac.in/ पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) की ओर से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (एचपीयू एमएटी 2024) के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 25 मई तक एचपीयू एमएटी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एचपीयू एमएटी 2024 आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट hpuniv.ac.in पर जाकर कैंडिडेट ऑनलाइन माध्यम में भर सकते हैं। इससे पहले एचपीयू एमएटी 2024 के लिए आवेदन की लास्ट डेट 8 मई थी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक HPU MAT 2024 परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
एचपीयू एमएटी 2024 प्रवेश परीक्षा में सफल कैंडिडेट हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल (एचपीयूबीएस) और एचपी विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला के एमबीए कार्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट हेल्पलाइन नंबर 0177-2831653 संपर्क कर सकते हैं।
HPU MAT 2024: शैक्षणिक योग्यता
एचपीयूबीएस में प्रवेश लेने वाले छात्रों के पास न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशयल वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
HPU MAT 2024: आयु सीमा
आवेदन के लिए सामान्य वर्ग की महिला कैंडिडेट की अधिकतम आयु 28 वर्ष और पुरुष आवेदकों के लिए अधिकतम आयु 26 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, आरक्षित वर्ग की फीमेल कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष और मेल कैंडिडेट के लिए अधिकतम आयु सीमा 26 वर्ष है।
Himachal Pradesh University Management Aptitude Test: आवेदन शुल्क
HPU MAT 2024 परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। HPU MAT 2024 की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में एचपीयू एमएटी 2024 आवेदन शुल्क विवरण देख सकते हैं:
| कैटेगरी | सब्सिडी सीटों के लिए | नॉन-सब्सिडी वाली सीटों के लिए | दोनों के लिए (सब्सिडी और नॉन-सब्सिडी) |
|---|---|---|---|
|
सामान्य |
1,000 रुपये |
1,000 रुपये |
1,500 रुपये |
|
सुरक्षित |
500 रुपये |
500 रुपये |
750 रुपये |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र