Abhay Pratap Singh | May 10, 2024 | 05:12 PM IST | 1 min read
निफ्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 13 मई को बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडिज) और बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक) के लिए निफ्ट 2024 रिजल्ट जारी किया जाएगा। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर निफ्ट 2024 फाइनल रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
निफ्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। निफ्ट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, कोर्स का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, आवेदन संख्या, श्रेणी, कुल अंक, योग्यता स्थिति और प्राप्त रैंक जैसे विवरण शामिल होंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 5 फरवरी को बीडिज, बीएफटेक कार्यक्रम के लिए निफ्ट जनरल एबिलिटी टेस्ट का आयोजन किया था। वहीं, सिचुएशन टेस्ट और इंटरव्यू का आयोजन 13 अप्रैल को कई पालियों में किया गया था। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निफ्ट 2024 परिणाम जांचने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
निफ्ट के 18 परिसरों में काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में बीडिज, बीएफटेक कार्यक्रम के लिए सेक्शन-वाइज वेटेज की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | परीक्षा | वेटेज |
|---|---|---|
बैचलर ऑफ डिजाइन (बीडिज) | सीएटी | 50% |
जीएटी | 30% | |
सिचुएशन टेस्ट | 20% | |
बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बी.एफटेक) | जीएटी | 100% |