HPSC Veterinary Surgeon Recruitment 2026: हरियाणा पशु चिकित्सक सर्जन भर्ती नोटिफिकेशन 162 पदों के लिए जारी
Abhay Pratap Singh | January 16, 2026 | 03:50 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी वेटनरी सर्जन भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) ने विज्ञापन संख्या 21/2026 के अंतर्गत पशु चिकित्सक सर्जन (Veterinary Surgeon) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। एचपीएससी वेटनरी ऑफिसर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी और 19 फरवरी को समाप्त हो जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 162 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य के 46, डीएससी के 21 (5 बैकलॉग + 16), ओएससी के 21 (4 बैकलॉग + 17), बीसी-ए के 46 (29 बैकलॉग + 17) और बीसी-बी के 12 पद (2 बैकलॉग + 10) शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 16 पदों पर भर्ती की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस और एनिमल हसबेंडरी की डिग्री हो। साथ ही, हिंदी का नॉलेज होना चाहिए। इसके आलावा, हरियाणा वेटरनरी काउंसिल या भारत में किसी भी वेटरनरी काउंसिल या इंडियन वेटरनरी काउंसिल के साथ वेटरनरी प्रैक्टिशनर के तौर पर रजिस्टर्ड हो।
Also read HPSC Exams Postponed: एचपीएससी ने जनवरी में होने वाली भर्ती परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से की स्थगित
हरियाणा वेटनरी सर्जन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए पुरुष (जनरल, अन्य राज्य) कैंडिडेट को 1000 रुपये, महिला (जनरल, अन्य राज्य) कैंडिडेट और एससी/ बीसी-ए/ बीसी-बी/ ईडब्ल्यूएस (हरियाणा) को 250 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, सिर्फ हरियाणा के सभी दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों (न्यूनतम 40% दिव्यांगता) को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
एचपीएससी पशु चिकित्सक सर्जन भर्ती 2026 के लिए आवेदक की आयु 1 जुलाई, 2025 से 22 से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा पशु चिकित्सक सर्जन चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग टेस्ट/ सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। वेटनरी सर्जन के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान FPL-9 के तहत 53,100 रुपये से लेकर 1,67,800 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एचपीएससी वेटनरी सर्जन नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार