HPSC Recruitment 2024: एचपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर सहित 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 5 जून अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | May 22, 2024 | 02:46 PM IST | 2 mins read
एचपीएससी भर्ती 2024 के माध्यम से असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, प्लेसमेंट ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
नई दिल्ली: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आज यानी 22 मई से असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एचपीएससी भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 5 जून तय की गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 98 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। एचपीएससी भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट डायरेक्टर, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, प्लेसमेंट ऑफिसर, ट्रेनिंग ऑफिसर सहित अन्य पद भरे जाएंगे। वहीं, इसमें से कई पद रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए है।
आयु सीमा-
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा असिस्टेंट डायरेक्टर सहित अन्य कई पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क-
आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के कैंडिडेट को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदक शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता-
मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में कैंडिडेट के पास पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, न्यूनतम 55% अंकों में पीजी व नेट एग्जाम पास किया हो। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Haryana Public Service Commission Assistant Director 2024: आवेदन करें?
एचपीएससी भर्ती 2024 के लिए कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर विजिट करें।
- इसके बाद भर्ती संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक डिटेल भरें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- अभ्यर्थी शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]SET Result 2024: सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट आज set-test.org होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
सीईटी परीक्षा बीबीए (मीडिया प्रबंधन) , बीबीए (सूचना प्रौद्योगिकी), बीए (मास कम्युनिकेशन), बीएससी (अर्थशास्त्र) और बीबीए (डुअल डिग्री) सहित अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल