Abhay Pratap Singh | May 19, 2024 | 04:59 PM IST | 2 mins read
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत निम्नलिखित पद भरे जाएंगे। आवेदक की न्यूनतम आयु पद के अनुसार अलग-अलग मांगी गई है।
नई दिल्ली: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, एसआई और एएसआई के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 19 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
बीएसएफ भर्ती 2024 के तहत आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 जून तय की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कुल 144 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में ये पद ग्रुप बी और ग्रुप सी के तहत भरे जाएंगे।
पद के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। कैंडिडेट की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 18 से 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। बीएसएफ हेड कांस्टेबल, एएसआई, कांस्टेबल और एसआई भर्ती 2024 नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सीमा सुरक्षा बल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास 10+2 परीक्षा पास करने के साथ ही संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या स्नातक डिग्री होनी चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक मानदंड व शारीरिक मापदंड अलग-अलग मांगी गई है। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट बीएसएफ भर्ती के लिए कैटेगरी के अनुसार पद देख सकते हैं:
पद का नाम | सामान्य | ओबीसी | ईडब्ल्यूएस | एससी | एसटी | कुल पद |
---|---|---|---|---|---|---|
बीएसएफ इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 |
बीएसएफ एसआई स्टाफ नर्स | 4 | 4 | 3 | 2 | 1 | 14 |
बीएसएफ एसआई लैब टेक | 12 | 12 | 4 | 6 | 4 | 38 |
बीएसएफ एएसआई फिजियोथेरिपिस्ट | 19 | 12 | 5 | 7 | 4 | 47 |
बीएसएफ एसआई व्हील मैकेनिक | 2 | 1 | 0 | 0 | 0 | 3 |
बीएसएफ कांस्टेबल टेक्निकल | 13 | 8 | 0 | 6 | 7 | 34 |
बीएसएफ हेड कांस्टेबल (वेटेरनरी) | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 4 |
बीएसएफ कांस्टेबल केनेलमैन | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 | 2 |