Press Trust of India | February 12, 2026 | 04:33 PM IST | 1 min read
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि आंतरिक शिकायत समिति के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के एक 'एडिशनल प्रोफेसर' को एक मेडिकल छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने को लेकर निलंबित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले साल दिसंबर के बाद से केजीएमयू में यह तीसरी ऐसी शिकायत है। विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केजीएमयू के प्रवक्ता के के सिंह ने एक वीडियो बयान में कहा कि एक एमडी छात्रा ने बुधवार को अपने ही विभाग के एक 'एडिशनल प्रोफेसर' पर कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
प्रवक्ता ने कहा, "आरोपी को निलंबित कर जांच के दौरान विभाग में आने पर उनपर रोक लगा दी गई है।" विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि आंतरिक शिकायत समिति के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला केजीएमयू के डॉक्टर डॉ. रमीज़ुद्दीन नाइक उर्फ़ रमीज़ मलिक पर एक सहयोगी महिला चिकित्सक द्वारा यौन शोषण, धर्म परिवर्तन और 'लव जिहाद' के आरोप लगाये जाने पर उसे गिरफ्तार किए जाने के लगभग एक महीने बाद हुआ है।
संस्थान ने तब उन्हें नौकरी से निकालने की सिफारिश की थी। जनवरी में एक अलग मामले में, पुलिस ने केजीएमयू के इंटर्न मोहम्मद आदिल को एक नर्सिंग छात्रा से जुड़े कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेल मामले में गिरफ्तार किया था।
हाल ही में कैंपस में हुए इस रीयूनियन में 50 साल बाद देश और विदेश के पुराने छात्र इकट्ठा हुए। इस डोनेशन का मकसद इंस्टिट्यूट के खास एकेडमिक, रिसर्च और इंस्टीट्यूशनल कामों को मजबूत करना है।
Santosh Kumar