Saurabh Pandey | February 12, 2026 | 04:52 PM IST | 1 min read
एनआईडी एमडिज. डीएटी प्रीलिम्स परिणाम घोषित होने के बाद, एनआईडी पुनर्मूल्यांकन विंडो सक्रिय कर देगा। उम्मीदवार 14 फरवरी, 2026 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) ने मास्टर ऑफ डिजाइन (एमडिज.) डीजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनआईडी एमडिज. डीएटी प्रीलिम्स में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर लॉगिन करके अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
एनआईडी डीएटी 2026 प्रीलिम्स परीक्षा में चयनित उम्मीदवार एनआईडी एमडिज. 2026 मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे। उम्मीदवार 12 फरवरी शाम 6 बजे से 14 फरवरी रात 11:59 बजे तक एनआईडी डीएटी प्रीलिम्स परिणाम पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
एनआईडी एमडिज. डीएटी प्रीलिम्स परिणाम घोषित होने के बाद, एनआईडी पुनर्मूल्यांकन विंडो सक्रिय कर देगा। उम्मीदवार 14 फरवरी, 2026 तक पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन माध्यम से 2,000 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। पुनर्मूल्यांकन सुविधा केवल कैल्कुलेशन में हुई गड़बड़ियों की जांच करने, अचिह्नित उत्तरों को चेक करने के लिए होगी।
एनआईडी डीएटी 2026 प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार एनआईडी डीएटी मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड, परीक्षा कार्यक्रम और आगे की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।