Trusted Source Image

UPSC IES, ISS 2026: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | February 12, 2026 | 01:00 PM IST | 2 mins read

जो उम्मीदवार स्क्राइब की सेवा का विकल्प चुनते हैं, वे स्क्राइब को बदलने संबंधी अनुरोध परीक्षा की तारीख से सात दिन पहले तक कर सकते हैं। ऐसे अनुरोध आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर किए जा सकते हैं।

आयोग की तरफ से कहा गया है कि डाक अथवा ई-मेल द्वारा कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
आयोग की तरफ से कहा गया है कि डाक अथवा ई-मेल द्वारा कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 3 मार्च 2026 है।

यूपीएससी आईईएस, आईएसएस के लिए किसी भी उम्मीदवार की आयु 1 अगस्त, 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त, 1996 से पहले और 1 अगस्त, 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।

जो उम्मीदवार स्क्राइब की सेवा का विकल्प चुनते हैं, वे स्क्राइब को बदलने संबंधी अनुरोध परीक्षा की तारीख से सात दिन पहले तक कर सकते हैं। ऐसे अनुरोध आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर किए जा सकते हैं।

UPSC IES, ISS Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

भारतीय आर्थिक सेवा के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त किसी विदेशी विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्र/अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र/व्यावसायिक अर्थशास्त्र/अर्थशास्त्र सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त किसी विदेशी विश्वविद्यालय की सांख्यिकी/गणितीय सांख्यिकी/अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में एक विषय के साथ स्नातक डिग्री होनी चाहिए या सांख्यिकी/गणितीय सांख्यिकी/अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

UPSC IES, ISS Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

सेवा का नाम
रिक्तियों की संख्या
भारतीय आर्थिक सेवा (IES)
16
भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS)
28

UPSC IES, ISS 2026: ई-प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि

ई-प्रवेश पत्र परीक्षा की तारीख के पहले सप्ताह के अंतिम कार्य दिवस को जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा की तारीख से सात दिन पहले स्क्राइब को बदलने का विकल्प चुना हो, उन्हें परीक्षा की तारीख से तीन दिन पहले ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। ई-प्रवेश पत्र उम्मीदवार द्वारा डाउनलोड करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध होंगे।

उम्मीदवारों को परीक्षा-स्थल पर समय से पूर्व यानी परीक्षा के प्रत्येक सत्र के प्रारंभ होने के कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। किसी भी परिस्थिति में देर से परीक्षा-स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा-स्थल पर उम्मीदवारों को फेस-ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Also read CGPSC SSE Admit Card 2026: सीजीपीएससी एसएसई एडमिट कार्ड ecgpsconline.in पर जारी, प्रीलिम्स एग्जाम 22 फरवरी को

UPSC IES 2026: आईईएस परीक्षा पैटर्न

विषय
अधिकतम अंक
दिया गया समय
सामान्य अंग्रेजी
100
3 घंटे
सामान्य अध्ययन
100
3 घंटे
सामान्य अर्थशास्त्र-I
200
3 घंटे
सामान्य अर्थशास्त्र-II
200
3 घंटे
सामान्य अर्थशास्त्र-III
200
3 घंटे
भारतीय अर्थशास्त्र
200
3 घंटे

UPSC ISS 2026: आईएसएस परीक्षा पैटर्न

विषय
अधिकतम अंक
दिया गया समय
सामान्य अंग्रेजी
100
3 घंटे
सामान्य अध्ययन
100
3 घंटे
सांख्यिकी-I (वस्तुनिष्ठ)
200
2 घंटे
सांख्यिकी-II (वस्तुनिष्ठ)
200
2 घंटे
सांख्यिकी-III (विवरणात्मक)
200
3 घंटे
सांख्यिकी-IV (विवरणात्मक)
200
3 घंटे
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications