HPSC ADA Result 2026: एचपीएससी सहायक जिला अटॉर्नी भर्ती रिजल्ट hpsc.gov.in पर जारी, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट डेट
Saurabh Pandey | July 24, 2026 | 08:42 PM IST | 1 min read
एचपीएससी ने सहायक जिला अटॉर्नी भर्ती रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) ग्रुप-B भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।
हरियाणा एडीए रिजल्ट 2026 पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें दूसरे चरण यानी सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह टेस्ट 9 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाना है।
HPSC ADA Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- 'सहायक जिला अटॉर्नी (एडीए) 2026 पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम' शीर्षक वाले लिंक को खोलें।
- अब एचपीएससी एडीए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अंत में अपना क्वालीफाइंग स्टेटस चेक करने के लिए पीडीएफ में अपना रोल नंबर ढूंढे।
HPSC ADA Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- श्रेणी
- पद का नाम
- क्वालिफाइंग स्टेटस
- चयन के अगले चरण के लिए निर्देश
HPSC ADA Result 2026: परीक्षा विवरण
हरियाणा एडीए स्क्रीनिंग टेस्ट 5 जुलाई को हुआ था। यह स्क्रीनिंग टेस्ट असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के पद पर 255 उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित किया गया था। सिलेक्शन प्रोसेस में स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल