Trusted Source Image

SSC CPO SI 2024 Final Marks: एसएससी सीपीओ एसआई फाइनल मार्क्स ssc.gov.in पर जारी, 23 अगस्त तक करें डाउनलोड

Saurabh Pandey | July 24, 2026 | 03:24 PM IST | 2 mins read

एसएससी ने सीपीओ एसआई भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि तय समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगे।

यह फाइनल मेरिट लिस्ट दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2024 के लिए जारी की गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यह फाइनल मेरिट लिस्ट दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2024 के लिए जारी की गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा, 2024 का फाइनल रिजल्ट 20 अक्टूबर 2025 को जारी किया था, अब आयोग ने सफल और असफल उम्मीदवारों के अंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने मार्क्स 23 अगस्त तक डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने नोटिस जारी कर बताया है कि उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि तय समय सीमा के बाद ये उपलब्ध नहीं होंगे। फाइनल मार्क्स डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी रजिस्टर्ड आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

एसएससी सीपीओ एसआई फाइनल मार्क्स पीडीएफ में अपना रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी, पेपर के मार्क्स, फाइनल स्टेटस चेक करें। सिलेक्शन फाइनल रिजल्ट, पोस्ट की प्राथमिकता, मेडिकल/डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कमीशन के नियमों पर निर्भर करता है।

SSC CPO SI Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद “Results” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  4. एसएससी सीपीओ फाइनल रिजल्ट 2024 का लिंक खोलें।
  5. अब रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
  6. अंत में रिजल्ट पीडीएफ को सेव करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

Also read UPSSSC ASO Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 26 जुलाई को

फाइनल रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया

जिन उम्मीदवारों के नाम एसएससी सीपीओ फाइनल रिजल्ट 2026 में होंगे, उन्हें भर्ती की सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति के लिए विचार किया जाएगा। संबंधित विभाग चुने गए उम्मीदवारों को नियुक्ति से जुड़े निर्देश जारी करेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य में किसी भी वेरिफिकेशन या जॉइनिंग प्रक्रिया के लिए अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

फाइनल रिजल्ट कब हुआ था जारी?

एसएससी ने 20 अक्टूबर 2025 को फाइनल रिजल्ट और 26 नवंबर 2025 को संशोधित रिजल्ट घोषित किया था। उम्मीदवारों के फाइनल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में टियर 1, पीईटी/पीएसटी, टियर 2 और डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) शामिल थे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications