HPSC ADA Mains Result 2026: एचपीएससी एडीए मेन्स रिजल्ट जारी, 10 अक्टूबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
Saurabh Pandey | September 23, 2026 | 04:02 PM IST | 1 min read
हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सहायक जिला अटॉर्नी मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मेंस में चयनित उम्मीदवार अब 10 अक्टूबर से इंटरव्यू में शामिल होंगे।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। कुल 772 उम्मीदवारों को इंटरव्यू/वाइवा-वोस चरण के लिए क्वालिफाई घोषित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक एचपीएससी एडीए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट रिजल्ट पीडीएफ 2026 में अपने रोल नंबर देख सकते हैं।
एचपीएससी ने एडीए सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया है। इस पीडीएफ में उन कैंडिडेट्स के रोल नंबर हैं, जिन्हें इंटरव्यू/वाइवा-वोस स्टेज के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कैंडिडेट्स रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अपना रोल नंबर खोजने सकते हैं।
HPSC ADA Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
- रिजल्ट या अनाउंसमेंट्स सेक्शन में जाएं।
- असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी सबजेक्ट नॉलेज टेस्ट रिजल्ट लिंक पर जाएं।
- अब रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके पीडीएफ खोलें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
- अपना रोल नंबर डालकर चेक करें कि आपका रोल नंबर क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की लिस्ट में है या नहीं।
- अंत में एचपीएससी एडीए रिजल्ट पीडीएफ को सेव कर लें।
HPSC ADA Mains Result 2026: इंटरव्यू डेट
जो उम्मीदवार 'सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट' में क्वालिफाई हुए हैं, वे अब इंटरव्यू/वाइवा-वोस (मौखिक परीक्षा) में शामिल होंगे। इंटरव्यू 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इंटरव्यू का डिटेल्ड शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
HPSC ADA Mains Result 2026: चयन प्रक्रिया
- स्क्रीनिंग लिखित परीक्षा
- सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT)
- इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल टेस्ट
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल