HPPSC Exam 2025: खराब मौसम के कारण एचपीपीएससी वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, अब 5 अक्टूबर को एग्जाम
Santosh Kumar | September 2, 2025 | 10:15 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने एचपी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन की तारीखों में भी बदलाव किया है।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) ने खराब मौसम के कारण हिमाचल प्रदेश वन सेवा (सहायक वन संरक्षक) प्रारंभिक परीक्षा 2025 स्थगित कर दी है। इससे पहले, यह परीक्षा 7 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण अब इसे 5 अक्टूबर, 2025 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। आयोग ने परीक्षा स्थगन के संबंध में आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर अधिसूचना जारी की है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इस फैसले का समर्थन किया है और अभ्यर्थियों से अपनी तैयारी जारी रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की भावनाओं और कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि, नई तिथि को अंतिम रूप देने से पहले मौसम और जमीनी हालात की समीक्षा की जाएगी। संशोधित एडमिट कार्ड तिथि से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
HP Police Constable Recruitment: डीवी शेड्यूल में भी बदलाव
इस बीच, हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए दस्तावेज सत्यापन की तारीखों में भी बदलाव किया है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से मुख्य और सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती ने परिवहन और संचार सेवाओं में व्यवधान के कारण यह निर्णय लिया है। उत्तरी रेंज के जिलों कांगड़ा, चंबा और ऊना के उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन अब 24 और 25 सितंबर को किया जाएगा।
मध्य रेंज में आने वाले मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों में दस्तावेज सत्यापन 26 और 27 सितंबर को तथा दक्षिणी रेंज के शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर जिलों में 28 और 29 सितंबर को निर्धारित किया गया है।
अगली खबर
]MP PSTST 2025: एमपी प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा शेड्यूल जारी, 9 अक्टूबर को 2 पालियों में एग्जाम, जानें टाइमिंग
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत 13,089 प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा 9 अक्टूबर 2025 को 2 पालियों में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी