HPCL Admit Card 2025: एचपीसीएल एडमिट कार्ड आज hindustanpetroleum.com पर होगा जारी, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | August 20, 2025 | 05:06 PM IST | 2 mins read
एचपीसीएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की ओर से आज यानी 20 अगस्त को एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एग्जिक्यूटिव - सिविल, जूनियर एग्जिक्यूटिव - मैकेनिकल सहित अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए हाल टिकट जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट hindustanpetroleum.com पर जाकर एचपीसीएल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एचपीसीएल भर्ती परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एचपीसीएल सीबीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आवेदन प्रक्रिया 1 जून से 30 जून तक फ्रेशर पद के लिए और अनुभवी पद के लिए 15 जुलाई तक आयोजित की गई थी।
एचपीसीएल में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजन 14 सितंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। एचपीसीएल हाल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 375 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Also read LIC Recruitment 2025: एलआईसी भर्ती अधिसूचना एएओ, एई के 841 पदों के लिए जारी, 8 सितंबर तक करें आवेदन
चयन प्रक्रिया में पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा/ लिखित परीक्षा/ नेट स्कोर/ टाइपिंग टेस्ट, समूह कार्य/ समूह चर्चा, साइकोमेट्रिक मूल्यांकन, कौशल परीक्षण, व्यक्तिगत साक्षात्कार, मूट कोर्ट (केवल लॉ अधिकारियों के लिए), शारीरिक स्वास्थ्य दक्षता परीक्षा (यदि लागू हो) आदि को शामिल किया गया है।
विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 30,000 रुपए से लेकर 2,60,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही, न्यूनतम तीन वर्ष की अवधि के लिए चयनित सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को 3,00,000 रुपए तथा ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी को 50,000 रुपए का सर्विस बांड भरना होगा।
HPCL Admit Card 2025 Official Website: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके एचपीसीएल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर ‘करियर्स’ टैब के भीतर ‘जॉब ओपनिंग’ पर क्लिक करें।
- अब, ‘अधिकारियों और कनिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों की भर्ती (2025-26)’ के अंतर्गत एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक लॉगिन विवरण की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार