HPCET Final Answer Key 2026: एचपी सीईटी फाइनल आंसर-की पीडीएफ जारी, himtu.ac.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | May 28, 2026 | 02:27 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार अब अपनी ओएमआर शीट या जवाबों के आधार पर, एचपी सीईटी फाइनल आंसर-की से अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचपीटीयू) ने एचपी सीईटी 2026 के लिए फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार बीटेक, बीफार्मेसी, एमएससी भौतिकी और अन्य कोर्स के लिए फाइनल आंसर-की की पीडीएफ आधिकारिक वेबसाइट himtu.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ मिली सभी सही आपत्तियों पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की तैयार की है।
एचपी सीईटी अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, अब कोई और आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवार अब अपनी ओएमआर शीट या जवाबों के आधार पर, अंतिम उत्तर कुंजी से अपने अंकों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
HPCET Final Answer Key 2026: परीक्षा 10 मई को आयोजित हुई
बोर्ड ने विभिन्न विषयों की अंतिम उत्तर कुंजियों वाली अलग-अलग पीडीएफ फाइलें अपलोड कर दी हैं। एचपीटीयू ने 12 मई को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की, और उम्मीदवारों को 20 मई तक आपत्तियाँ दर्ज करने की सुविधा प्रदान की।
अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, अब परिणामों की तैयारी चल रही है। एचपी सीईटी परीक्षा 10 मई, 2026 को आयोजित की गई। एचपीसीईटी 2026 अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के तुरंत बाद परिणामों की घोषणा होने की उम्मीद है।
Also read REET Mains Result 2026: रीट मेंस रिजल्ट rssb.rajathan.gov.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
HPCET Final Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एचपी सीईटी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- अभ्यर्थियों को himtu.ac.in पर जाना होगा।
- नोटिस बोर्ड या नोटिफिकेशन सेक्शन में फाइनल आंसर की का लिंक उपलब्ध है।
- उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के लॉगिन की जरूरत नहीं है।
- पीडीएफ डाउनलोड करके प्रिंट लेकर रख सकते हैं।
सफल उम्मीदवार बीटेक, बीफार्मेसी, एमबीए, एमसीए आदि जैसे कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। आंसर-की डाउनलोड करते समय तकनीकी समस्या होने पर एचपीटीयू हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है।
अगली खबर
]Bihar DElED Admit Card 2026: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड form.bsebdeled.com/login पर जारी, 8 जून से एग्जाम
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर लॉग इन करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तुरंत बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सत्यापित करें।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा