HPSOS March 2027: एचपीएसओएस कक्षा 8वीं, 10वीं व 12वीं की मार्च परीक्षाओं के लिए आवेदन 2 नवंबर से होंगे शुरू
Santosh Kumar | October 28, 2026 | 02:16 PM IST | 2 mins read
2 से 30 नवंबर तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 1 से 31 दिसंबर के बीच जमा किए गए आवेदनों पर 1,000 रुपये की लेट फीस लगेगी। 1 से 30 जनवरी, 2027 के बीच लेट फीस 2,000 रुपये होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowशिमला: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (एचपीएसओएस) के तहत कक्षा 8, 10 और 12 की मार्च 2027 सत्र की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की डेट की घोषणा की है। जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी। पात्र उम्मीदवारों को अपने आवेदन अपने नजदीकी एचपीएसओएस अध्ययन केंद्र के माध्यम से जमा करने होंगे।
2 से 30 नवंबर तक बिना किसी लेट फीस के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद 1 से 31 दिसंबर के बीच जमा किए गए आवेदनों पर 1,000 रुपये की लेट फीस लगेगी। 1 से 30 जनवरी, 2027 के बीच लेट फीस 2,000 रुपये होगी।
HPSOS March Online Form 2027: आवेदन संबंधी विवरण
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2027 तय की गई है। आवेदन केवल अधिकृत एचपीएसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ही ऑनलाइन भरे जाएंगे। अभ्यर्थी को आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी जमा करनी होगी।
इनका सत्यापन केंद्र द्वारा किया जाएगा और इन्हें अपलोड भी केंद्र ही करेगा, फीस की रसीद भी दी जाएगी। 'फ्रेश एडमिशन' और 'एडिशनल सब्जेक्ट' श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए पर्सनल कॉन्टैक्ट प्रोग्राम की कक्षाएं अनिवार्य हैं।
Also read HPSOS Final Answer Key 2026: एचपीएसओएस कक्षा 8, 10 व 12 परीक्षा की फाइनल आंसर-की hpbose.org पर जारी
HPSOS March Application Fee 2027: शुल्क संरचना
ये कक्षाएं 1 से 18 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। स्टडी सेंटरों को अपनी पीसीपी रिपोर्ट 19 फरवरी तक बोर्ड कार्यालय में जमा करानी होगी। जो उम्मीदवार अनुपस्थित रहेंगे, उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।
प्राइवेट एचपीएसओएस स्टडी सेंटरों को 31 मार्च 2027 तक रिन्यूअल फीस जमा करनी होगी। सितंबर 2026 की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद, 'री-अपियर' और 'इम्प्रूवमेंट' परीक्षाओं के संबंध में अलग अधिसूचना जारी की जाएगी।
|
परीक्षा/प्रवेश का प्रकार |
कक्षा 8वीं |
कक्षा 10वीं |
कक्षा 12वीं |
|---|---|---|---|
|
नया प्रवेश (सीधे प्रवेश/टीओसी के बिना) |
₹2,400 |
₹3,000 |
₹2,900 |
|
नया प्रवेश (टीओसी के साथ/पुनः प्रवेश) |
₹2,600 |
₹2,900 |
₹2,800 |
|
पुनः परीक्षा (एक या सभी विषय) |
₹800 |
₹1,000 |
₹800 |
|
अंक सुधार (एक वर्ष के भीतर) |
लागू नहीं |
₹1,000 |
₹1,000 |
|
अतिरिक्त विषय |
लागू नहीं |
₹1,100 |
₹1,100 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार