HP Board 10th Result 2024: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट hpbose.org पर जारी; 74.61 प्रतिशत छात्र पास
Santosh Kumar | May 7, 2024 | 10:38 AM IST | 2 mins read
HP Board 10th Result 2024 छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि/रोल कोड दर्ज करके देख सकते हैं।
नई दिल्ली: एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) द्वारा जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मैट्रिक रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा। बोर्ड सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 92 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 74.61 रहा।
HP Board 10th Result 2024 छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर, जन्म तिथि/रोल कोड दर्ज करके देख सकते हैं। इस साल 91,130 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हूए थे जिनमें 67,988 छात्र पास हुए हैं। टॉपर्स में 22 सरकारी और 70 प्राइवेट स्कूल के हैं।
एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में रिधिमा शर्मा ने 99.86 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। हमीरपुर जिले की रिधिमा शर्मा को 700 में से 699 अंक मिले हैं। वहीं, कांगड़ा जिले की कृतिका शर्मा 698 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बिलासपुर के शिवम शर्मा, शिमला की धृति तेगटा और कांगड़ा के रुशिल सूद तीसरे स्थान पर हैं।
इस साल हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा में 12,613 छात्र फेल हूए हैं। 10,474 की कंपार्टमेंट आई, जबकि 74.61% नियमित छात्र उत्तीर्ण हुए। बता दें कि हिमाचल बोर्ड ने 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की थीं। एचपी बोर्ड परीक्षा इस वर्ष 2,258 परीक्षा केंद्रों पर करीब 95 हजार अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई थी।
HPBOSE 10th Result 2024: कैसे देखें रिजल्ट?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2024 की जांच कर सकते हैं-
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर, HPBOSE Matric Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
- नई विंडो खुलेगी, HP Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अब स्कोरकार्ड को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
HP 10th Result Check Via SMS: एसएमएस से देखें परिणाम
HP Board 10th Class Ka Result उम्मीदवार एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को नीचे बताए गए चरणों को फॉलो करना होगा-
- अपने फोन में एसएमएस इनबॉक्स को खोलें।
- यहां नए संदेश के रूप में HP(10 अंकों का रोल नंबर) बिना स्पेस के दर्ज करें।
- अब इसे 56263 नंबर पर भेज दें।
- कुछ देर बाद HP 10th Result 2024 एसएमएस के माध्यम से आपको प्राप्त होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी