HPBoSE 10th Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट hpbose.org पर जारी, पास परसेंटेज जानें
Saurabh Pandey | May 15, 2025 | 02:47 PM IST | 2 mins read
हिमाचल बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, फाइनल रिजल्ट और डिवीजन आदि विवरण लिखे होते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE ) ने हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी अपना रिजल्ट डिजीलॉकर ऐप https://digilocker.gov.in/ पर भी चेक कर सकते हैं।
एचपी बोर्ड रिजल्ट्स की घोषणा बोर्ड के अध्यक्ष और कांगड़ा के डीसी, हेमराज बैरवा द्वारा की गई। इस वर्ष कुल 95,495 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी थी और इस बार 79.8 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं में साइना ठाकुर ने किया टॉप किया है।
हिमाचल बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2025 में अभ्यर्थी का नाम, अभ्यर्थी का रोल नंबर, जन्म तिथि, विषय के अंक, कुल प्राप्त अंक, फाइनल रिजल्ट और डिवीजन आदि विवरण लिखे होते हैं।
जो छात्र अपनी वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक नहीं प्राप्त कर सकेंगे, वे पूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे।
HP Board 10th Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर "हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब अपना रिजल्ट सत्यापित करें और इसे सेव करें।
HP Board 10th Result 2024: पिछले वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पिछले वर्ष 2024 में एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 7 मई को जारी किया था, जबकि वर्ष 2023 में रिजल्ट 25 मई को जारी किया गया था।
Also read JAC 9th Result 2025: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com से करें डाउनलोड
पिछले वर्ष HPBOSE कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 74.61% रहा था। कुल 92 छात्रों ने टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया, जिनमें से 72 छात्राएं थीं। वर्ष 2024 में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने वाले 91,622 छात्रों में से 67,988 उत्तीर्ण हुए, जबकि 10,474 को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया और 12,613 परीक्षा में असफल रहे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार