HPBOSE 12th Result 2025: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की अंग्रेजी की कॉपियों का करेगा पुनर्मूल्यांकन, जानें वजह
Press Trust of India | May 21, 2025 | 02:45 PM IST | 1 min read
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 17 मई को घोषित किया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने अंग्रेजी में कम अंक आने की शिकायत की।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (एचपीबीओएसई) कक्षा 12वीं की अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करेगा। बोर्ड ने बुधवार (21 मई) को कहा कि अंकों के संकलन में "मानवीय त्रुटि" के कारण गलत आंसर की अपलोड हो गई, जिससे कई छात्रों को कम अंक मिले।
Explore: Online JEE & NEET Test Series, Courses & Study Materials
New: HPBOSE Supplementary Exam Dates Out - Direct Link
Latest: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
बता दें कि एचपी बोर्ड 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा पहले 8 मार्च को आयोजित होने वाली थी, लेकिन 7 मार्च को चंबा के एक स्कूल में कक्षा 12 का पेपर गलती से खुल गया, जिसके कारण परीक्षा रद्द कर दी गई और फिर यह परीक्षा 29 मार्च को हुई।
HPBOSE 12th Result 2025: गलत आंसर की अपलोड की गई
एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 17 मई को घोषित किया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने अंग्रेजी में कम अंक आने की शिकायत की। यह मामला हिमाचल प्रदेश सरकारी शिक्षक संघ (एचपीजीटीयू) और निजी स्कूल संघों द्वारा उठाया गया।
इसके बाद शिक्षा मंत्री ने बोर्ड को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बोर्ड सचिव ने बताया कि जांच में पाया गया कि 'मानवीय भूल' के कारण रद्द किए गए प्रश्नपत्र की गलत आंसर की अपलोड हो गई थी।
HP Board 12th Result 2025: संशोधित एचपी बोर्ड परिणाम जल्द
बोर्ड ने गलती स्वीकार करते हुए कहा कि जिन छात्रों को कम अंक मिले हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाएगी और उनके अंक बढ़ाए जाएंगे, घटाए नहीं जाएंगे। एचपी बोर्ड द्वारा संशोधित परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।
इससे पहले बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी किया। एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में 83.16% स्टूडेंट्स पास हुए। एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 में ऊना की महक ने 97.2% अंकों के साथ टॉप किया है।
अगली खबर
]RBSE 12th Result 2025 Live: आरबीएसई 12वीं रिजल्ट कल शाम 5 बजे होगा घोषित, जानें डायरेक्ट लिंक, लेटेस्ट अपडेट
बोर्ड ने हाल ही में आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी साझा की है कि आरबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री की मंजूरी के बाद आरबीएसई राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2025 के लिए तिथि तय करेगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र