HP PAT 2025 Result: एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट फाइनल आंसर की, रिजल्ट जारी, hptechboard.com पर करें चेक
Santosh Kumar | May 29, 2025 | 07:46 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को एचपी पीएटी रिजल्ट 2025 की जांच करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। वे सीधे परिणाम देख सकते हैं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड ने 28 मई 2025 को एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट (एचपी पीएटी) 2025 का फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपना परिणाम और आंसर की आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाकर देख सकते हैं। एचपी पीएटी 2025 रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें उम्मीदवारों के कुल अंक, प्रोविजनल रैंक और नाम शामिल हैं।
एचपी पीएटी 2025 परीक्षा 18 मई, 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की गई। प्रोविजनल आंसर की 21 मई को जारी की गई थी, और उम्मीदवारों को 25 मई तक आपत्तियां उठाने का अवसर दिया गया।
इसके बाद बोर्ड ने 28 मई को अंतिम आंसर की और रिजल्ट प्रकाशित किया। उम्मीदवारों को एचपी पीएटी परिणाम 2025 की जांच करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। वे सीधे परिणाम की जांच कर सकते हैं।
HP PAT 2025 Counselling: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द
एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट 2025 के सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। इसमें पंजीकरण, पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन, सीट आवंटन और संबंधित संस्थानों में रिपोर्टिंग शामिल होगी।
सीट आवंटन मेरिट सूची, सीटों की उपलब्धता और उम्मीदवारों की पसंद के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी के लिए नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
Also read HP TET June 2025 Admit Card: एचपी टीईटी जून एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, परीक्षा शेड्यूल जानें
HP PAT 2025 Result: एचपी पीएटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एचपी पीएटी रिजल्ट 2025 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com पर जाएं।
- होमपेज पर एचपी पीएटी रिजल्ट लिंक को ओपन करें।
- एचपी पैट रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसमें नाम, रैंक चेक करें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
- साथ ही एचपी पीएटी फाइनल आंसर की भी डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार