Abhay Pratap Singh | May 28, 2025 | 10:50 AM IST | 2 mins read
HP LEET 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए छात्रों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज की आवश्यकता नहीं होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड (HPTSB) ने हिमाचल प्रदेश लेट्रल एंट्री प्रवेश परीक्षा 2025 (HP LEET 2025) की प्रोविजनल आंसर की सीरीज ए, बी, सी और डी के लिए जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hptechboard.com के माध्यम से एचपी एलईईटी 2025 प्रारंभिक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
HP LEET 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए छात्रों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज की आवश्यकता नहीं होगी। एचपी एलईईटी प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। HP LEET 2025 आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 31 मई तक खुली रहेगी।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर कृपया प्रामाणिक प्रमाण के साथ 31/05/2025 को शाम 5:00 बजे तक ईमेल: hptechboard@gmail.com के माध्यम से चुनौती दर्ज करा सकते हैं। समय-सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।”
Also readHP DElEd CET 2025 Admit Card: एचपी डीएलएड सीईटी एडमिट कार्ड hpbose.org पर जारी, एग्जाम डेट जानें
एचपी एलईईटी 2025 उत्तर कुंजी की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। हिमाचल प्रदेश लेट्रल एंट्री प्रवेश परीक्षा 2025 अंकन योजना के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा।
HP LEET 2025 का परिणाम 5 जून, 2025 को घोषित किया जाएगा। पाठ्यक्रम और संस्थान वरीयताओं के साथ अंकों को अपडेट करने की प्रक्रिया 10 जून, 2025 से शुरू होगी। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए एचपीटीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एचपी एलईईटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं: