HP NEET UG Counselling 2025: एचपी नीट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, विसंगति के मामले में कल तक करें ईमेल
Santosh Kumar | September 23, 2025 | 03:01 PM IST | 2 mins read
एचपी नीट राउंड 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर उपलब्ध हैं, जहां उम्मीदवार अपने नाम, रैंक और आवंटित कॉलेज देख सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिए हैं। एचपी नीट यूजी राउंड 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर उपलब्ध हैं, जहां उम्मीदवार अपने नाम, रैंक और आवंटित कॉलेज देख सकते हैं। अधिसूचना के अनुसार, विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को मेरिट सूची में विसंगतियों की रिपोर्ट करने का अवसर दिया है।
मेरिट सूची में विसंगति की सूचना 24 सितंबर को सुबह 11 बजे तक counselling.amruhp@gmail.com पर दी जा सकती है। मेरिट सूची में शामिल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कई अभ्यर्थियों ने पुराना ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र अपलोड कर दिया है।
इसी तरह, रक्षा और अन्य श्रेणियों के कई उम्मीदवारों के पास सही प्रारूप में प्रमाण पत्र नहीं हैं। ऐसे उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रॉस्पेक्टस में दिए गए दस्तावेज प्रस्तुत करें, अन्यथा उन्हें सीट मिलने पर भी प्रवेश से वंचित किया जा सकता है।
HP NEET UG Counselling 2025: रिपोर्टिंग प्रक्रिया 25 सितंबर से
उम्मीदवार अंतिम सीट आवंटन की घोषणा के बाद ही आवंटित कॉलेज/संस्थान से संपर्क करें। अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन से प्रोविजनल आवंटन पत्र डाउनलोड करना चाहिए और प्रस्ताव स्वीकार करने के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।
एएमआरयू द्वारा सीट आवंटन के बिना प्रवेश मान्य नहीं होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आवंटित कॉलेज और पाठ्यक्रम में प्रवेश 25 और 26 सितंबर को निर्धारित है। उम्मीदवारों को इन तिथियों पर आवंटित कॉलेज में प्रवेश लेना होगा।
Also read MP NEET UG Counselling 2025: एमपी नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, रिपोर्टिंग 23 सितंबर से
HP NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 शेड्यूल
राउंड 3 के लिए रिक्त सीटों की सूची 29 सितंबर को जारी की जाएगी। अभ्यर्थी 29 सितंबर से 1 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक नया काउंसलिंग फॉर्म भर सकेंगे और 6 अक्टूबर तक पसंदीदा कोर्स, कॉलेज और कोटा का चयन कर लॉक कर सकेंगे।
एचपी नीट यूजी 2025 तीसरे राउंड की मेरिट सूची 3 अक्टूबर, 2025 को जारी की जाएगी और अनंतिम सीट आवंटन 13 अक्टूबर, 2025 को किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
अगली खबर
]Bihar AYUSH NEET UG Counselling 2025: बिहार आयुष नीट शेड्यूल घोषित; सीट मैट्रिक्स जारी, चॉइस फिलिंग आज से शुरू
यह काउंसलिंग राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी आयुष कॉलेजों में प्रवेश प्रदान करने वाले बीएएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस (आयुष) पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जा रही है। बोर्ड ने सीट मैट्रिक्स जारी कर दी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल