Abhay Pratap Singh | September 22, 2025 | 06:39 PM IST | 1 min read
डीएमई एमपी नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 23 से 29 सितंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की पुष्टि के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मध्य प्रदेश ने 22 सितंबर को एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल dme.mponline.gov.in पर जाकर एमपी नीट राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 जांच सकते हैं।
एमपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने नीट यूजी रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025, मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रक्रिया है।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, डीएमई एमपी नीट यूजी 2025 राउंड 2 काउंसलिंग में सीट आवंटित उम्मीदवारों को 23 से 29 सितंबर, 2025 के बीच दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की पुष्टि के लिए अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी। मॉप-अप राउंड के लिए ‘अपग्रेड’ विकल्प चुनने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर, 2025 है।
डीएमई एमपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग में आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग के लिए उम्मीदवारों को नीट एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, एमपी नीट यूजी 2025 सीट अलॉटमेंट लेटर, कक्षा 10-12 की मार्कशीट व सर्टिफिकेट और निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
नोटिस में कहा गया कि, कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन इस्तीफा या प्रवेश रद्दीकरण की विंडो 23 सितंबर से 4 अक्टूबर, 2025 को शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार dme.mponline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
डीएमई एमपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
पुलिस ने बताया कि एनसीएल को सत्यापन का निर्देश दिया गया, जिसके बाद टीम ने प्रो से मुलाकात की और पाया कि उसने विज्ञान के क्षेत्र में उच्च पद पाने के लिए कथित तौर पर जाली पत्र बनाया था।
Press Trust of India