HP NEET PG Counselling 2025: एचपी नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल जारी, amruhp.ac.in पर करें पंजीकरण

Abhay Pratap Singh | January 20, 2026 | 11:43 AM IST | 2 mins read

एचपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 पंजीकरण की प्रक्रिया बंद होने के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा पाठ्यक्रमों और कॉलेजों का चयन कर सकेंगे।

NEET PG All India & State College Predictor

Know your admission chances for MD/MS/Diploma in All India Quota & State Level Counselings

Predict Now
एचपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल amruhp.ac.in पर उपलब्ध है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश (AMRU HP) ने नीट पीजी काउंसलिंग 2025 राउंड 3 का शेड्यूल जारी कर दिया है। एमडी, एमएस और स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए पात्र कैंडिडेट एचपी नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए 27 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

Latest: NEET PG Previous Year Sample/Question Papers. Free Download

Don't Miss: Quick Guide to NEET PG 2023 Exam, Admission, Seats, Fees and more. Download EBook

Recommended: Use NEET PG College Predictor to check previous year MD/MS/DNB courses cut off for All India and State level seats Use Now

नीट पीजी 2025 में सफल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाकर पंजीकरण करने के लिए पात्र हैं। एचपी नीट पीजी 2025 राउंड 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद विकल्प भरने और लॉक करने की सुविधा 31 जनवरी को दोपहर 2 बजे तक सक्रिय रहेगी।

नीट पीजी काउंसलिंग 2025-26 के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल में कटौती के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के ऑल क्वालीफाई इन-सर्विस GDO (मेडिकल अधिकारियों) को निर्देश दिया है कि वे पीजी (MD/MS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय या केंद्रीकृत काउंसलिंग में भाग लेने से पहले सक्षम प्राधिकारी से निर्धारित प्रारूप में प्रोत्साहन प्रमाणपत्र/ एनओसी प्राप्त करें।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “काउंसलिंग शेड्यूल में कोई भी बदलाव होने पर उसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.amruhp.ac.in पर अपलोड किया जाएगा। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिशन प्रक्रिया पूरी होने तक नियमित रूप से यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के संपर्क में रहें।”

Also read UP NEET PG Counselling 2025: यूपी नीट पीजी राउंड 1, 2 में प्रवेशित अभ्यर्थी 1 फरवरी तक दे सकेंगे त्यागपत्र

यूनिर्सिटी ने जारी सूचना में कहा, “हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सेवा निदेशक द्वारा प्रोत्साहन (incentive) की गणना के लिए कटऑफ डेट नीट पीजी 2025 रिजल्ट की घोषणा तिथि यानी 19 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है।”

HP NEET PG Counselling 2025 Round 3 Schedule: राउंड 3 कार्यक्रम

नीचे सारणी में नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:

कार्यक्रम तिथियां
तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग फॉर्म भरने की आखिरी तिथि
27 जनवरी, 2026 (दोपहर 2 बजे तक)
जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क जमा कर दिया है, वे यदि फॉर्म में कोई त्रुटि है तो उसका निराकरण कर सकते हैं।
27 जनवरी, 2026 (शाम 5 बजे तक)
काउंसलिंग राउंड 3 के लिए कोर्स/कॉलेज/कोटा के विकल्प भरने और लॉक करने की अंतिम तिथि
31 जनवरी, 2026 (दोपहर 2 बजे तक)
राउंड 3 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 29 जनवरी, 2026
राउंड 3 फाइनल मेरिट लिस्ट 30 जनवरी, 2026
राउंड 3 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट MCC द्वारा राउंड 3 आवंटन के बाद सूचित किया जाएगा।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]