Trusted Source Image

CUET PG 2026 Registration: सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन विंडो आज होगी बंद, 23 जनवरी से आवेदन पत्र में करें सुधार

Abhay Pratap Singh | January 20, 2026 | 10:40 AM IST | 1 min read

एनटीए ने उम्मीदवारों से आवेदन पत्र बहुत ध्यान से भरने का अनुरोध किया है, क्योंकि करेक्शन अवधि के बाद सुधार की अनुमति नहीं होगी।

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर 20 जनवरी को रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

सीयूईटी पीजी 2026 आवेदन में सुधार का मौका भी दिया जाएगा। सीयूईटी पीजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 2026 3 जनवरी से 25 जनवरी (रात 11:50) बजे तक खुली रहेगी। एनटीए ने उम्मीदवारों से आवेदन पत्र बहुत ध्यान से भरने का अनुरोध किया है, क्योंकि करेक्शन अवधि के बाद सुधार की अनुमति नहीं होगी।

नोटिस के अनुसार, “कैंडिडेट्स अपने एप्लीकेशन फॉर्म में भरी गई जानकारियों में करेक्शन/एडिटिंग विंडो लाइव होने के दौरान ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।” सीयूईटी पीजी 2026 पंजीकरण प्रक्रिया 14 दिसंबर, 2025 से शुरू है। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी, 2026 निर्धारित थी।

Also readCMAT 2026 City Intimation Slip: सीमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप cmat.nta.nic.in पर जारी, 25 जनवरी को होगा एग्जाम

बैचलर डिग्री/समकक्ष परीक्षा पास करने वाले या परीक्षा दे रहे और 2026 में अपनी बैचलर डिग्री/समकक्ष परीक्षा के फाइनल ईयर में शामिल हो रहे कैंडिडेट सीयूईटी पीजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनटीए सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा।

सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा मार्च महीने में 90 मिनट की अवधि में आयोजित की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से तीन से चार दिन पहले और सिटी इंटीमेशन स्लिप लगभग 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2026 एक अनिवार्य दस्तावेज है।

CUET PG 2026 Registration Last Date: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीयूईटी पीजी 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications