Trusted Source Image

CMAT 2026 City Intimation Slip: सीमैट सिटी इंटिमेशन स्लिप cmat.nta.nic.in पर जारी, 25 जनवरी को होगा एग्जाम

Santosh Kumar | January 16, 2026 | 07:55 PM IST | 1 min read

सीमैट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल विवरण दर्ज करना होगा।

सीमैट सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
सीमैट सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in से चेक कर सकते हैं। सीमैट एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल विवरण दर्ज करना होगा।

सीमैट 2026 परीक्षा पूरे भारत में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सीमैट 2026 परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए की ओर से जारी सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।

एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा और इसमें परीक्षा केंद्र का पता और अन्य निर्देश होंगे। किसी भी समस्या के लिए, हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर या cmat@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

Also readXAT Result 2026: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट xatonline.in पर जारी, डाउनलोड करें; आगे की प्रक्रिया जानें

न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, पीडबल्यूबीडी/पीडबल्यूडी उम्मीदवारों के लिए, जिन्होंने अपना खुद का स्क्राइब लाने का विकल्प चुना है, स्क्राइब का विवरण भरने के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। यह पोर्टल 18 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा।

उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं और "रजिस्टर स्क्राइब डिटेल्स" विकल्प चुनकर स्क्राइब से संबंधित जानकारी भर सकते हैं। आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications