HP NEET PG 2025 Counselling: एचपी नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट फाइनल रिजल्ट जारी, 27 नवंबर से करें रिपोर्ट

Santosh Kumar | November 25, 2025 | 10:37 AM IST | 1 min read

रजिस्टर्ड कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in पर एचपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

NEET PG 2026 College Predictor

Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances

Try Now
एचपी नीट पीजी राउंड 2 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। खाली सीटों की लिस्ट 3 दिसंबर को जारी की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश ने नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। रजिस्टर्ड कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट amruhp.ac.in पर एचपी नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 का रिजल्ट देख सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक, जिन कैंडिडेट को सीटें अलॉट हुई हैं, वे 27 नवंबर से अपने अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट कर सकते हैं।

एचपी नीट पीजी एडमिशन नीट पीजी/नीट एमडीएस स्कोर, उपलब्ध सीटों की संख्या और मास्टर ऑफ़ डेंटल सर्जरी (एमडीएस), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी)/मास्टर ऑफ़ सर्जरी (एमएस) के लिए रिजर्वेशन क्राइटेरिया के आधार पर दिए जाते हैं।

HP NEET PG 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज

नीट पीजी 2025 काउंसलिंग राउंड 1 एडमिशन के लिए कैंडिडेट्स को ये डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे-

  • एमडी/एमएस/पीजी डिप्लोमा के लिए नीट पीजी रिजल्ट
  • एमडीएस के लिए नीट एमडीएस रिजल्ट
  • क्लास 12 की मार्कशीट
  • डीओबी के प्रूफ के तौर पर क्लास 10 की मार्कशीट
  • क्वालिफाइंग एमबीबीएस डिग्री/मार्कशीट
  • इंटर्नशिप पूरा होने का सर्टिफिकेट
  • एमसीआई/डीसीआई रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
  • ईडबल्यूएस सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)

Also read UP Ayush UG Counselling 2025: यूपी आयुष यूजी स्ट्रे राउंड 2 मेरिट लिस्ट जारी, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन डेट जानें

HP NEET PG 2025 Counselling: राउंड 2 का संशोधित शेड्यूल

एचपी नीट पीजी राउंड 2 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। खाली सीटों की लिस्ट 3 दिसंबर को जारी की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 3 से 5 दिसंबर तक चलेगा, जबकि चॉइस फिलिंग 3 से 9 दिसंबर तक उपलब्ध होगी।

मेरिट लिस्ट 6 दिसंबर को जारी की जाएगी। प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट 12 दिसंबर और फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 15 दिसंबर को जारी किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को 18 से 19 दिसंबर के बीच रिपोर्टिंग और जॉइनिंग पूरी करनी होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]