HP Board Result 2025: हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम कल तक होगा जारी; सचिव विशाल शर्मा ने दी जानकारी
Abhay Pratap Singh | May 14, 2025 | 03:56 PM IST | 2 mins read
हिमाचल बोर्ड की ओर से किसी भी समय रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HP Board) द्वारा कल यानी 15 मई तक हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि रिजल्ट की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यदि सभी कार्य समय पर पूरे हो जाते हैं, तो परिणाम 15 मई तक घोषित कर दिए जाएंगे।
एचपी बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद स्टूडेंट्स एचपीबोस की वेबसाइट http://hpbose.org/ पर जाकर एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा 2025 का परिणाम रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे। हिमाचल बोर्ड परीक्षा 2025 में दोनों कक्षाओं के लगभग 2 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।
लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, हिमाचल बोर्ड की ओर से किसी भी समय रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले 24 घंटों में एचपी बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 और एचपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2025 ऑनलाइन घोषित किए जा सकते हैं।
इस साल, एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 4 मार्च से 25 मार्च तक और एचपीबोस कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से 25 मार्च तक सिंगल शिफ्ट में आयोजित की गई थी। कम से कम 33 प्रतिशन अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2025 में उत्तीर्ण माना जाएगा।
हिमाचल बोर्ड परीक्षा 2025 में 33% से कम अंक लाने वाले छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम आयोजित की जाेगी। एचपी बोर्ड सप्लीमेंट्री 2025 परीक्षा जुलाई महीने में आयोजित की जा सकता है। पिछले वर्ष यानी 2024 में एचपी बोर्ड की ओर से 1 से 8 जुलाई, 2024 के बीच सप्लीमेंट्री परीक्षा कराई गई थी।
HP Board 10th 12th Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
- एचपी बीओएसई की वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- एचपी बोर्ड 10th/12th रिजल्ट 2025 लिंक का चयन करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- एचपी बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल