HP Board Class 12 Result 2024: एचपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट आज होगा जारी, डाउनलोड लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | April 29, 2024 | 08:12 AM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को लॉगिन विवरण जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) द्वारा आज यानी 29 अप्रैल को एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद हिमाचल प्रदेश इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकेंगे।
एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी।
हिमाचल प्रदेश 12वीं बोर्ड स्कोरकार्ड में छात्र अपना नाम, स्कूल का नाम, रोल नंबर, रोल कोड, विषय वार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, परिणाम की स्थिति सहित अन्य विवरण देख सकेंगे। एचपी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।
एचपीबीओएसई इंटरमीडिएट परिणाम 2024 छात्र वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर और एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं। एमएमएस के माध्यम से परिणाम देखने के लिए छात्रों को मोबाइल के मैसेज बॉक्स में HP12 <रोल नंबर> टाइप करके मैसेज को 5676750 नंबर भेजना होगा। इसके बाद एसएमएस के माध्यम से रिजल्ट मोबाइल पर प्रदर्शित होगा।
HPBOSE Class 12 Result 2024: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें
एचपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 की जांच करने के लिए छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं::
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एचपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- छात्र अपना क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
- अब ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
- HPBOSE कक्षा 12 परिणाम 2024 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- छात्र इसे जांचें और पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई