HP Board 10th Result 2024: एचपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट में टॉप-10 में 92 छात्र शामिल, लड़कियों ने मारी बाजी
Abhay Pratap Singh | May 7, 2024 | 12:15 PM IST | 2 mins read
एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में 99.86 प्रतिशत अंक हासिल कर रिधिमा शर्मा ने टॉप किया है। वहीं, कृतिका शर्मा 99.71% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एचपीबीओएसई) ने एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2024 ऑफिशियल वेबसाइट पर आज यानी 7 मई को घोषित कर दिया है। एचपी बोर्ड हाई स्कूल परिणाम 2024 में टॉप-10 में कुल 92 विद्यार्थियों के नाम शामिल हैं, जिनमें से 71 छात्राएं हैं।
हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2024 में टॉप-2 में भी दो लड़कियों रिधिमा शर्मा और कृतिका शर्मा के नाम शामिल है। एचपी बोर्ड मैट्रिक परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है। एचपी बोर्ड कक्षा 10 रिजल्ट 2024 में कुल 91,130 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे, जिनमें से 44,559 लड़कियां और 46,571 लड़के थे।
इस वर्ष एचपी बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में सरकारी स्कूलों के कुल 69,397 छात्र 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 35,156 लड़कियां और 34,241 लड़के थे। वहीं, हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में निजी स्कूलों के 21,733 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 9,403 लड़कियां और 12,330 लड़के थे।
Also read HP Board 10th Topper List 2024: एचपी बोर्ड 10वीं टॉपर सूची जारी, रिधिमा शर्मा ने किया टॉप
एचपी बोर्ड 10वीं 2024 परीक्षा में कुल 74.61% छात्र सफल हुए हैं। HPBOSE 10वीं उत्तीर्ण प्रतिशत 2024 में पिछले साल की तुलना में 15.09% की गिरावट आई है। पिछले वर्ष यानी 2023 में एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण प्रतिशत 89.7% था, जबकि साल 2022 में 87.5% छात्र पास हुए थे।
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं जिलेवार परिणाम के अनुसार, हमीरपुर जिला में एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक यानी 96.35% दर्ज किया गया है। इसके बाद कांगड़ा 94.36 प्रतिशत और मंडी 93.12 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, सिरमौर जिला में सबसे कम यानी केवल 79.19 प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
HPBOSE कक्षा 10 परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को 100 में से न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2024 में असफल हुए छात्रों को HPBOSE कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 में बैठने का भी मौका दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]HPBOSE HP Board 10th Result 2024 (Out) Live: एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी @hpbose.org, 74% पास, डायरेक्ट लिंक
परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को हिमाचल बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा। एचपी बोर्ड परीक्षा में 74 फीसदी छात्र पास हुए हैं।
Saurabh Pandey | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम