HP School Timings 2024: हिमाचल प्रदेश में गर्मी के चलते स्कूलों के समय में किया गया संशोधन, हीटवेव अलर्ट जारी
Abhay Pratap Singh | May 22, 2024 | 04:29 PM IST | 2 mins read
हिमाचल प्रदेश राज्य के 12 जिलों में से आठ जिलों में भीषण गर्मी के चलते हीटवेव अलर्ट की घोषणा की गई है।
नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य के कई जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों के समय में संशोधन किया है।
राज्य में लगातार बढ़ती गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने जारी नोटिस में विद्यालयों के सामान्य समय में बदलाव करते हुए सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। नोटिस में कहा गया कि, स्थानीय अधिकारी मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर निर्णय ले सकते हैं।
विभाग ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी है, जिसे ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय बदलने के लिए एक अधिसूचना जारी की गई है।” विभाग ने सभी कर्मचारियों और शिक्षकों को हाई अलर्ट पर रखा है। साथ ही छात्रों को दो ब्रेक देने और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, “शिमला, चंबा, किन्नौ व लाहौल और स्पीति को छोड़कर 12 जिलों में से आठ जिलों में हीट वेव अलर्ट की घोषणा की गई है।” बता दें कि, हाल ही में देशभर के कई राज्यों में 'लू' और गर्मी के चलते स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत शर्मा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, सिरमौर जिले के पोंटा साहिब और नाहन में भी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
इसके अलावा, बच्चों की सुरक्षा के उद्देश्य से सोमवार को ऊना के उपायुक्त जतिन लाल द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि, “ऊना जिले में भीषण गर्मी के कारण सभी प्राइमरी और प्री-प्राइमरी स्कूल 21 मई और 22 मई तक बंद रहेंगे।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र