HBSE NMMSS Exam 2025: हरियाणा एनएमएमएसएस परीक्षा संपन्न, scertharyana.gov.in पर जारी होगा रिजल्ट
Saurabh Pandey | November 30, 2025 | 08:48 PM IST | 2 mins read
केवल मेरिट- सूची में नाम आने से विद्यार्थी को छात्रवृति प्राप्त नहीं होगी। छात्रवृति प्राप्त करने के लिए चयनित विद्यार्थी को scholarships.gov.in (NSP पोर्टल) पर आवेदन करना होगा। यह पोर्टल जून / जुलाई 2026 में खुल जाएगा। इस पोर्टल पर आवेदन करने की जिम्मेवारी स्वयं छात्र की होगी।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) ने घोषणा की है कि राष्ट्रीय साधन-सह-मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा रविवार, 30 नवंबर को सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बोर्ड के प्रेस नोट के अनुसार, परीक्षा राज्य भर के 192 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पूरी तरह से नकल-मुक्त तरीके से आयोजित की गई।
एचबीएसई ने बताया कि परीक्षा के लिए 57,268 उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे, जिनमें 23,031 छात्र, 34,233 छात्राएं और 4 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिना किसी व्यवधान के आयोजित की गई।
HBSE NMMSS Exam 2025: जिला स्तरीय उड़नदस्तों का गठ
बोर्ड ने बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्तों का गठन किया गया था। इन टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और बताया कि परीक्षा सुचारू रूप से और बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुई। इसके अलावा, जिला शिक्षा अधिकारियों ने भी अपने-अपने जिलों के परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और व्यवस्थाओं की पुष्टि की।
एचबीएसई ने आगे बताया कि एनएमएमएसएस परीक्षा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक छात्रवृत्ति योजना का हिस्सा है। इस योजना का उद्देश्य सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों की पहचान करना और उनकी शिक्षा में सहायता करना है।
Haryana NMMSS 2025: जिला स्तर पर छात्रवृति रिजर्वेशन
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संशोधित निर्देशानुसार आरक्षण हरियाणा राज्य सरकार के मानदंडो के अनुसार दिया जाएगा, जिसे आगे जिला स्तर पर बांटा जाएगा। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृति जिला स्तर पर दी जाएगी।
- हरियाणा के अनुसूचित जाति के विद्यार्थी - 20%
- हरियाणा के पिछड़ा वर्ग-ए - 16%
- हरियाणा के पिछड़ा वर्ग-बी - 11%
- दिव्यांग व्यक्ति - 3%
- शेष सीटें सामान्य/अनारक्षित के लिए उपलब्ध हैं।
NMMSS Haryana Result 2025: चयनित परीक्षार्थियों की सूची
एनएमएमएसएस परीक्षा में चयनित परीक्षार्थियों की सूची (प्राप्तांक सहित) सभी विद्यालयों में जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के माध्यम से भेजी जाएगी | साथ ही यह सूची SCERT Haryana की वेबसाइट www.scertharyana.gov.in पर उपलब्ध रहेगी।
केवल मेरिट- सूची में नाम आने से विद्यार्थी को छात्रवृति प्राप्त नहीं होगी। छात्रवृति प्राप्त करने के लिए चयनित विद्यार्थी को scholarships.gov.in (NSP पोर्टल) पर आवेदन करना होगा। यह पोर्टल जून / जुलाई 2026 में खुल जाएगा। इस पोर्टल पर आवेदन करने की जिम्मेवारी स्वयं छात्र की होगी।
यदि विद्यार्थी NMMSS परीक्षा की मेरिट लिस्ट में आ जाता है तो उसे छात्रवृति तभी दी जाएगी, जब वह अपने माता पिता की कुल आय का प्रमाण-पत्र एसडीएम / तहसीलदार से सत्यापित करा कर अपने जिले के जिला समन्वयक कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी को दे देगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज