BSEH 10th-12th Exam 2027: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं स्वयंपाठी परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू, फीस डिटेल जानें
Santosh Kumar | November 17, 2026 | 06:01 PM IST | 1 min read
10वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये और प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये और प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 100 रुपये देना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (बीएसईएच), भिवानी ने मार्च 2027 में होने वाली सेकेंडरी (कक्षा 10) और सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12) परीक्षाओं के लिए प्राइवेट परीक्षार्थियों के वास्ते ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिए हैं। मार्च 2027 की सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए प्राइवेट परीक्षार्थियों जिनमें कंपार्टमेंट, अतिरिक्त योग्यता, पूरे या कुछ विषयों में सुधार (इम्प्रूवमेंट), और अतिरिक्त विषयों की परीक्षा देने वाले छात्र शामिल हैं, के लिए परीक्षा शुल्क और तारीखों की घोषणा आधिकारिक पोर्टल पर कर दी गई है।
10वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,150 रुपये और प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, 12वीं परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,200 रुपये और प्रत्येक प्रैक्टिकल विषय के लिए 100 रुपये देना होगा।
छात्र 17 से 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 29 नवंबर से 5 दिसंबर, 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 से 12 दिसंबर और 1,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 से 18 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
BSEH 10th-12th Exam 2027: आवेदन संबंधी निर्देश जारी
10वीं-12वीं मार्च/जुलाई/सितंबर 2026 की परीक्षाओं में शामिल हुए ऐसे अभ्यर्थी, जिनका मुख्य परीक्षा परिणाम पास था, लेकिन वे किसी एक अनिवार्य विषय में फेल हो गए थे, वे भी एडिशनल क्वालिफाइड श्रेणी के तहत आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना पिछला अनुक्रमांक दर्ज करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन तभी पूरा माना जाएगा जब परीक्षा शुल्क जमा हो जाएगा।
अभ्यर्थी बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 01664-254300 पर संपर्क कर सकते हैं। कक्षा 10वीं के लिए ई-मेल आईडी assec@bseh.org.in और 12वीं परीक्षा के लिए assrs@bseh.org.in पर भी अपनी समस्या भेजकर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी