HTET 2025 Registration: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण bseh.org.in पर शुरू, तिथियां जानें
Abhay Pratap Singh | December 25, 2025 | 01:20 PM IST | 1 min read
हरियाणा टीईटी 2025 करेक्शन विंडो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 4 से 5 जनवरी, 2026 के बीच खुलेगी।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 के लिए ऑनलाइन माध्यम में पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com या bseh.org.in पर जाकर अंतिम तिथि 4 जनवरी, 2026 तक एचटीईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
हरियाणा टीईटी 2025 परीक्षा तीन स्तरों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लेवल-1 प्राथमिक शिक्षक पात्रता (PRT - कक्षा 1 से 5), लेवल-2 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पात्रता (TGT - कक्षा 6 से 8) और लेवल-3 स्नातकोत्तर शिक्षक पात्रता (PGT- कक्षा 9 से 12) शामिल है।
हरियाणा के मूल निवासी एससी और दिव्यांग उम्मीदवारों को एक लेवल के लिए 500 रुपये, दो लेवल के लिए 900 रुपये और तीनों लेवल के लिए 1200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अन्य कैंडिडेट को एक लेवल के लिए 1000 रुपये, दो लेवल के लिए 1800 और तीनों लेवल के लिए 2400 रुपये फीस जमा करना होगा।
HTET 2025 Application Form: आवेदन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एचटीईटी 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक htet.eapplynow.com पर विजिट करें।
- ‘अप्लाई नाउ’ पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
एचटीईटी 2025 के तीनों स्तरों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग है। उम्मीदवारों को आवेदन से पहले एचटीईटी 2025 नोटिफिकेशन की जांच कर लेना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट कर सकते हैं।
Haryana Teacher Eligibility Test 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में उम्मीदवार हरियाणी टीईटी 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 24 दिसंबर, 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 4 जनवरी, 2026 |
| करेक्शन डेट | 4 से 5 जनवरी, 2026 |
| एचटीईटी एडमिट कार्ड डेट | जल्द |
| एचटीईटी परीक्षा | 17 और 18 जनवरी, 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल