HTET Answer Key 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 9 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति
Saurabh Pandey | July 6, 2026 | 10:55 PM IST | 2 mins read
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने 4 और 5 जुलाई को आयोजित हुई 'हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025' के तीनों लेवल की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी जारी कर दी है।
नई दिल्ली : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 की ड्राफ्ट उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने उम्मीदवारों से उत्तर कुंजी या प्रश्न-पत्र को लेकर आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी प्रश्न अथवा उत्तर कुंजी में दिए गए किसी विकल्प (उत्तर) को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां पूर्ण तथ्यों और साक्ष्यों के साथ 6 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके लिए बोर्ड कार्यालय की वेबसाइट पर विशेष पोर्टल शुरू किया गया है।
HTET 2026 Answer Key Objection Fees: आपत्ति शुल्क
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये प्रति प्रश्न की दर से निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। यदि अभ्यर्थी द्वारा दर्ज करवाई गई आपत्ति जांच में सही पाई जाती है, तो उस प्रश्न के लिए जमा करवाया गया शुल्क परीक्षा परिणाम घोषित होने के तीन महीने के भीतर अभ्यर्थी के बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा। तय समय सीमा (9 जुलाई शाम 5 बजे) के बाद किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर बोर्ड द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
तीनों लेवल की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर उपलब्ध
बोर्ड कार्यालय द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, यह परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित करवाई गई थी। इसमें लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल-3 (PGT) की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों से सम्बन्धित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तर कुंजी 6 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
HTET 2026 Answer Key: आंसर का डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट htet.eapplynow.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "HTET 2025 Draft Answer Key" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लेवल (Level 1, 2, या 3) और विषय का चयन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर उत्तर कुंजी की पीडीएफ खुल जाएगी।
- अंत में इसे डाउनलोड करें और अपने प्रश्न-पत्र से मिलान करें।
अगली खबर
]HTET Exam 2025: कांग्रेस ने टीईटी परीक्षा में व्यापक अनियमितताओं का लगाया आरोप, एग्जाम दोबारा कराने की मांग
उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी एचटीईटी लेवल-3 परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के सांगलो और सूरज स्कूल समेत कई परीक्षा केंद्रों तथा चरखी दादरी के कुछ केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के पैकेट की सील टूटी हुई मिली।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच