Trusted Source Image

HTET Exam 2025: कांग्रेस ने टीईटी परीक्षा में व्यापक अनियमितताओं का लगाया आरोप, एग्जाम दोबारा कराने की मांग

Santosh Kumar | July 6, 2026 | 07:22 AM IST | 2 mins read

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि रेवाड़ी के सांगलो और सूरज स्कूल समेत कई परीक्षा केंद्रों तथा चरखी दादरी के कुछ केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के पैकेट की सील टूटी हुई मिली।

कांग्रेस नेता एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने एचटीईटी में "बड़े पैमाने पर अनियमितताओं" का आरोप लगाया। (इमेज-एक्स/@rssurjewala)
कांग्रेस नेता एवं सांसद रणदीप सुरजेवाला ने एचटीईटी में "बड़े पैमाने पर अनियमितताओं" का आरोप लगाया। (इमेज-एक्स/@rssurjewala)

चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) में "बड़े पैमाने पर अनियमितताओं" का आरोप लगाया और परीक्षा रद्द कराकर दोबारा कराने की मांग की। सुरजेवाला ने दावा किया कि 4 जुलाई को हरियाणा के 238 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) परीक्षा में कथित तौर पर प्रश्नपत्र लीक, प्रश्नपत्र के पैकेट की टूटी सील, ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र के क्रमांक में गड़बड़ी, गलत प्रश्नपत्र दिए जाने तथा छपाई और टाइपिंग की कई गलतियां सामने आईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एचटीईटी लेवल-3 परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के सांगलो और सूरज स्कूल समेत कई परीक्षा केंद्रों तथा चरखी दादरी के कुछ केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के पैकेट की सील टूटी हुई मिली।

HTET Exam 2025: प्रश्नपत्रों के पैकेट की सील टूटी मिली

सुरजेवाला ने कहा, "परीक्षा निरीक्षकों ने कहा कि उन्हें बोर्ड से पैकेट इसी हालत में मिले।" सुरजेवाला ने कहा कि चरखी दादरी के एसडीएम और नोडल अधिकारी ने सील टूटी हुई होने की बात स्वीकार की और कहा कि यह जिम्मेदारी बोर्ड की है।

कांग्रेस नेता ने रेवाड़ी और कैथल के सेंटरों पर प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के क्रमांक को लेकर दावा किया कि कुछ अभ्यर्थियों को शुरुआत में दूसरे अभ्यर्थियों के रोल नंबर वाली ओएमआर शीट दी गई, जिसे आपत्ति के बाद बदला गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में अतिरिक्त ओएमआर शीट उपलब्ध थीं, उन्होंने दावा किया कि रेवाड़ी में अंग्रेजी पीजीटी परीक्षा देने वाले कुछ अभ्यर्थियों को पहले अर्थशास्त्र का प्रश्नपत्र दे दिया गया था, जिसे बाद में बदला गया।

Also readRPSC Senior Teacher Vacancy 2026: आरपीएससी सीनियर टीचर भर्ती में पदों की संख्या 6,500 से बढ़कर 9,651 हुई

Haryana TET Exam 2025: प्रश्नपत्रों में कई गलतियां होने का आरोप

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि प्रश्नपत्रों में कई गलतियां थीं। उन्होंने कहा कि इनमें हिंदी व्याकरण के एक प्रश्न में जरूरी वाक्य का नहीं होना और अंग्रेजी के शब्दों की वर्तनी की गलतियां शामिल हैं।

उन्होंने दावा किया कि कॉमर्स के प्रश्नपत्र में प्रश्नों की क्रम संख्या भी गलत थी। सुरजेवाला ने पीजीटी परीक्षा रद्द करके दोबारा कराने की मांग करते हुए कहा कि परीक्षा की तैयारी करने वाले हजारों अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर लगा है।

प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रश्नपत्र के पैकेटों की टूटी सील के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों और कथित प्रश्नपत्र लीक में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राज्य के युवाओं से माफी मांगें और कथित गड़बड़ियों की जिम्मेदारी स्वीकार करें। इस मामले में अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications