HPSC Postpones Exam 2025: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने स्थगित कीं 11 मई को होने वाली परीक्षाएं
Press Trust of India | May 10, 2025 | 10:26 AM IST | 1 min read
मूल रूप से 11 मई के लिए निर्धारित परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्रों में आयोजित की जानी थीं, लेकिन अब इन्हें अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षाओं की संशोधित तिथि बाद में सूचित की जाएगी।
नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने 11 मई को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य गतिरोध और दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है।
आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि ये कदम भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य गतिरोध और दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है।
आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि ये परीक्षाएं रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों के लिए कॉलेज कैडर में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आयोजित की जानी थी।
मूल रूप से 11 मई के लिए निर्धारित परीक्षाएं सुबह और शाम के सत्रों में आयोजित की जानी थीं, लेकिन अब इन्हें अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। आयोग के प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षाओं की संशोधित तिथि बाद में सूचित की जाएगी। उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार