Haryana Police Recruitment 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन डेट 31 जनवरी तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | January 23, 2026 | 11:49 AM IST | 2 mins read
इस भर्ती अभियान में मेल कांस्टेबल के लिए 4500 पद, फीमेल कांस्टेबल के लिए 600 पद और जीआरपी कांस्टेबल के लिए 400 पद शामिल हैं।
नई दिल्ली: हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें बताया गया है कि उम्मीदवार अब 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले लास्ट डेट 25 जनवरी थी। यह भर्ती अभियान कुल 5,500 पदों के लिए है, जिसमें पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), महिला कांस्टेबल और जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) शामिल हैं।
इस भर्ती अभियान में मेल कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए 4500 पद, फीमेल कांस्टेबल के लिए 600 पद और जीआरपी कांस्टेबल के लिए 400 पद शामिल हैं। आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट adv012026.hryssc.com से कर सकते हैं।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है। हालांकि, अप्लाई करने से पहले उम्मीदवारों का एचएसएससी सीईटी ग्रुप-सी एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है, शॉर्टलिस्टिंग इसी क्वालिफिकेशन के आधार पर होगी।
Haryana Police Recruitment 2026: पात्रता, आयु सीमा
भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सभी सीईटी ग्रुप सी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए उम्र की सीमा 18 से 25 साल तय की गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड/संस्थान से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए। मैट्रिक स्तर तक या उच्चतर शिक्षा में हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए। किसी भी उच्चतर शिक्षा को अतिरिक्त महत्व नहीं दिया जाएगा।
Haryana Police Vacancy 2026: परीक्षा की तारीख की घोषणा जल्द
परीक्षा में सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा, और परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। एचएसएससी जल्द ही हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख की घोषणा करेगा।
इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस में कई स्टेज शामिल हैं। एचएसएससी सीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, इसके बाद एक नॉलेज टेस्ट, एक फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), और एक फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा