Haryana Police Constable PMT Result 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी रिजल्ट जारी, पीएसटी 15 जून से
Abhay Pratap Singh | June 11, 2026 | 05:59 PM IST | 2 mins read
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण (PMT + PST), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने आज विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत मेल कांस्टेबल (जीडी और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) के पदों के लिए आयोजित फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर एचएसएससी पुलिस कांस्टेबल पीएमटी रिजल्ट जांच सकते हैं।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें पुरुष कांस्टेबल जीडी और पुरुष कांस्टेबल गवर्नमेंट रेलवे पुलिस के लिए उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) में सफल कैंडिडेट ही फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
एचएसएससी पुलिस कांस्टेबल पीएसटी 15 जून, 2026 से आयोजित किया जाएगा। हरियाणा पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में शारीरिक परीक्षण (PMT + PST), लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण चरण को शामिल किया गया है। फिजिकल टेस्ट में सफल कैंडिडेट ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी लिखित परीक्षा में उपस्थित होंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पहले 6 दिनों के लिए पीएसटी का शेड्यूल एनेक्शर-A में दिया गया है। बाकी क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। ESM-सेल्फ कैटेगरी में फिज़िकल मेजरमेंट टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) का शेड्यूल अलग से तय किया जाएगा।
आगे कहा गया कि संबंधित विज्ञापन के लिए दिए गए लिंक https://adv012026.hryssc.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य भर में 5500 कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा।
Haryana Police Constable List 2026: डाउनलोड करें
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पीएमटी लिस्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें:
- एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘हरियाणा पुलिस विभाग के विज्ञापन संख्या 01/2026, श्रेणी संख्या 01 और 3 के तहत पुरुष कांस्टेबल (जीडी) और पुरुष कांस्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) के पदों के लिए शारीरिक जांच परीक्षा (पीएसटी) हेतु उम्मीदवारों के लिए सूचना’। लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ ओपन होगी, जिसमें उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण कैंडिडेट के रोल नंबर शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल