Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 07:45 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बीसीजी तकनीशियन मुख्य परीक्षा के लिए पीईटी-2023 के स्कोर के आधार पर 77 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया है। आयोग इन 77 चयनित अभ्यर्थियों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी है।

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अब यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
आयोग द्वारा लिए गए निर्णयों और पूर्व में जारी आवश्यक सूचनाओं के क्रम में इस मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग की प्रक्रिया पूरी की गई है। इसके तहत प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET) 2023 के वास्तविक स्कोर अथवा नार्मलाइज्ड स्कोर में शून्य या उससे कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए 77 अभ्यर्थियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनके परिणाम को आयोग द्वारा मंजूरी दे दी गई है।
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया द्वारा जारी इस आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, चयनित 77 अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड है। आगे की मुख्य परीक्षा की तिथियों और प्रवेश पत्र के संबंध में आयोग द्वारा जल्द ही अलग से जानकारी साझा की जाएगी।