Haryana NMMSS Answer Key 2025: एनएमएमएस हरियाणा आंसर की जारी, 6 दिसंबर तक आपत्ति का मौका
Saurabh Pandey | December 3, 2025 | 10:43 AM IST | 2 mins read
हरियाणा एनएमएमएस परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा (प्रत्येक कोड) की उत्तर कुंजियां अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया के लिए अपलोड की गई हैं।
नई दिल्ली : राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति योजना, हरियाणा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट scertharyana.gov.in के माध्यम अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
हरियाणा एनएमएमएस परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा (प्रत्येक कोड) की उत्तर कुंजियां अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया के लिए अपलोड की गई हैं। उम्मीदवार 6 दिसंबर 2025 (शाम 5 बजे) तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
किसी भी प्रश्न या उत्तर कुंजी से संबंधित टिप्पणियां और सुझाव केवल examwingscert5@gmail.com पर ईमेल द्वारा दिए गए फीडबैक प्रारूप में, निर्धारित समय के भीतर सहायक दस्तावेजों के साथ भेजे जा सकते हैं।
सहायक दस्तावेज के रूप में प्रश्न संख्या, पेपर का नाम (MAT/SAT) और पेपर कोड ( A/B/C/D) के रूप में भेजे जाने चाहिए। प्रश्न का कोड और क्रमांक बताना अनिवार्य है। किसी भी परिस्थिति में दिए गए समय के बाद किसी भी प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।
एनएमएमएस स्कोर, MAT और SAT दोनों के अंकों का योग होता है। MAT और SAT के अंक अलग-अलग गिने जाते हैं। एनएमएमएस परीक्षा में अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं है। यदि छात्रों को आधिकारिक एनएमएमएस उत्तर कुंजी में कोई विसंगति मिलती है, तो वे लॉगिन विंडो के माध्यम से अपने संबंधित SCERT से संपर्क करके या ईमेल भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
NMMS Haryana 2025: परीक्षा तिथि
एनएमएमएस हरियाणा परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बैठने के लिए विद्यार्थी राज्य के सरकारी अनुदान प्राप्त विद्यालयों में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे हों तथा उन्होंने सातवीं कक्षा की परीक्षा इन्हीं विद्यालयों से पास की हो। परीक्षार्थी के माता-पिता की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय 3,50,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा शिक्षा विभाग नई दिल्ली द्वारा चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य सरकारी अनुदान प्राप्त विद्यालयों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली गरीब बच्चों का चयन कर उनका शैक्षिक विकास करना है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में से 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। छात्रवृत्ति 1000 रुपये प्रतिमाह कक्षा 9, 10, 11 और 12 में पढ़ने वाले छात्रों को दी जाती है।
Haryana NMMSS 2025: जिला स्तर पर छात्रवृति रिजर्वेशन
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संशोधित निर्देशानुसार आरक्षण हरियाणा राज्य सरकार के मानदंडो के अनुसार दिया जाएगा, जिसे आगे जिला स्त पर बांटा जाएगा। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को जिले के कोटे के अनुसार छात्रवृति जिला स्तर पर दी जाएगी।
1. हरियाणा के अनुसूचित जाति के विद्यार्थी - 20%
2. हरियाणा के पिछड़ा वर्ग-ए - 16%
3. हरियाणा के पिछड़ा वर्ग-बी - 11%
4. दिव्यांग व्यक्ति - 3%
5. शेष सीटें सामान्य/अनारक्षित के लिए उपलब्ध हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार