Haryana NEET UG 2025 Counselling: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल जारी, 7 अक्टूबर से करें पंजीकरण
Abhay Pratap Singh | October 6, 2025 | 10:26 PM IST | 2 mins read
हरियाणा नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 13 अक्टूबर को जारी होगा।
नई दिल्ली: पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (PBDSUHS), रोहतक ने एमबीबीएस और बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हरियाणा नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uhsrugcounselling.com पर जाकर 7 अक्टूबर से हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
हरियाणा नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 11 अक्टूबर तक राउंड 3 काउंसलिंग के लिए कार्यक्रमों और कॉलेजों के अपने विकल्प प्रस्तुत कर सकेंगे। राउंड 3 के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 13 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। आवंटित संस्थानों में प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर है।
Haryana NEET UG Counselling 2025 Fees: काउंसलिंग फीस
- राउंड 3 काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक तथा केवल सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटा सीटों का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों को 10,000 रुपए (आरक्षित वर्ग के लिए 5,000 रुपए) की राशि जमा करनी होगी।
- यदि उम्मीदवार निजी विश्वविद्यालयों सहित मेडिकल/ निजी डेंटल कॉलेजों में राज्य कोटा/ प्रबंधन कोटा सीटें भी चुनना चाहता है, तो उसे 1 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन जमा करनी होगी।
- यह सुविधा प्रवेश वेब पोर्टल पर उम्मीदवारों की लॉगिन आईडी पर उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Haryana NEET UG 2025 Round 3 Schedule: राउंड 3 शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे सारणी में हरियाणा नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
7 से 11 अक्टूबर, 2025
(रात 11:59 बजे तक) |
|
13 अक्टूबर, 2025 |
|
प्रोविजनल शिक्षण शुल्क ऑनलाइन जमा करना (केवल प्रवेश वेब पोर्टल के माध्यम से)।
|
13 से 16 अक्टूबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
| दस्तावेज सत्यापन (सुश्रुत सभागार, पं. बीडी शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय) |
17 से 19 अक्टूबर, 2025 (सुबह 9 बजे से)
|
|
सफल दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रोविजनल एडमिशन लेटर डाउनलोड करना
|
18 से 22 अक्टूबर, 2025 |
|
आवंटित संस्थान में शामिल होने/ रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि
|
22 अक्टूबर, 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार