HTET Exam Dates 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी, 4 और 5 जुलाई को एग्जाम

Saurabh Pandey | June 16, 2026 | 12:56 PM IST | 1 min read

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 का आयोजन 4 और 5 जुलाई 2026 को तीन अलग-अलग स्तरों (Level I, II और III) पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह और शाम के दो सत्रों में ढाई-ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित होगी, जिसका पूरा शेड्यूल बोर्ड द्वारा जारी कर दिया गया है।

बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के मुताबिक, प्रत्येक स्तर की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET)-2025 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के आयोजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, यह परीक्षा आगामी 4 जुलाई (शनिवार) और 5 जुलाई 2026 (रविवार) को विभिन्न स्तरों के लिए आयोजित की जाएगी।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 को कुल तीन स्तरों (Level-I, Level-II और Level-III) में विभाजित किया गया है, जिसके लिए दो सत्रों (सुबह और शाम) में परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा की शुरुआत 4 जुलाई 2026 को शाम के सत्र से होगी, जिसमें लेवल-3 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद अगले दिन 5 जुलाई 2026 को सुबह और शाम दोनों सत्रों में क्रमशः लेवल-2 और लेवल-1 की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।

बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के मुताबिक, प्रत्येक स्तर की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट (ढाई घंटे) का समय दिया जाएगा। सुबह के सत्र की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम के सत्र की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित की जाएगी।

Also read HP PAT Result 2026: एचपी पॉलिटेक्निक एडमिशन टेस्ट रिजल्ट hptechboard.com पर घोषित, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

HTET 2025 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथि श्रेणी परीक्षा का समय सत्र
4-7-2026 (शनिवार) लेवल-III दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक शाम
5-7-2026 (रविवार) लेवल-II सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सुबह
5-7-2026 (रविवार) लेवल-I दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक शाम
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]